बॉलीवुड

Bade Miyan Chote Miyan में हुई इस साउथ एक्टर की एंट्री, Akshay Kumar ने खुद किया खुलासा

Prithviraj Sukumaran joins BMCM: ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया है कि साउथ कलाकार पृथ्वीराज सुकुमारन ने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां जॉइन कर ली है। वो फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते दिखेंगे। बड़े मियां छोटे मियां का डायरेक्शन अली अब्बास जफर करेंगे।

Image

Bade Miyan Chote Miyan में हुई इस साउथ एक्टर की एंट्री

Prithviraj Sukumaran joins BMCM: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले ही नए नवेले टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां नाम की फिल्म साइन की थी, जिसे अली अब्बास जफर बना रहे हैं। डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) एक मेगा एक्शन मूवी है, जिसे बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। फिल्म को लेकर सामने आई ताजा जानकारी की मानें तो इसमें साउथ के एक बड़े स्टार की एंट्री भी हो गई है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके बताया है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में साउथ कलाकार पृथ्वीराज सुकुमारन खास किरदार प्ले करते नजर आएंगे।

तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां में पृथ्वीराज सुकुमारन की एंट्री हो गई है, जो खलनायक का किरदार प्ले करते दिखेंगे। फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर करेंगे और इसका निर्माण वासु भगनानी करेंगे।'

कुछ वक्त पहले बड़े मियां छोटे मियां बंद होने की फैली थीं खबरें

कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां बंद होने की कगार पर है। लगातार फ्लॉप होती बॉलीवुड फिल्मों के बीच वासु भगनानी ने फैसला लिया है कि वो बड़े मियां छोटे मियां बंद कर देंगे। हालांकि जल्द ही अली अब्बास जफर ने इस खबरों पर चप्पी तोड़ते हुए बताया कि यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। अली अब्बास जफर ने बड़े मियां छोटे मियां के लिए खूबसूरत लोकेशन्स का चुनाव कर लिया है। जल्द ही वो इन लोकेशन्स पर टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के साथ शूटिंग करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article