बॉलीवुड

लॉस एंजिल्स में सेफ है प्रीति जिंटा का परिवार, आँखों देखे हाल पर बयां किया दर्द बताया- आसमान से बरस रही है राख

Preity Zinta's House Safe in LA Fire: प्रीति ( Preity Zinta) ने अपने दिल का दर्द व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक अपडेट साझा किया है और फैंस को विश्वास दिलाया है कि जंगल की आग के बीच वह और उनका परिवार अभी के लिए सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि धुएं से भरे आसमान से बर्फ की तरह राख गिर रही है

Image

Preity Zinta's House Safe in LA Fire

Preity Zinta's House Safe in LA Fire: अभिनेत्री प्रीति जिंटा( Preity Zinta) शादी के बाद से लॉस एंजिल्स में रह रही है। अपने पति, बच्चों के साथ-साथ वह अपने सास-ससुर के साथ वहाँ रहती है। जब से लॉस एंजिल्स में आग लगने की खबर सामने आई है तभी से प्रीति के फैंस ये जानना चाहते हैं कि अभिनेत्री का परिवार कैसा है वह किस हाल में रह रही है। अब एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है कि इन दिनों वहाँ क्या हो रहा है और उनका घर कैसा है।

प्रीति ( Preity Zinta) ने अपने दिल का दर्द व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक अपडेट साझा किया है और फैंस को विश्वास दिलाया है कि लॉस एंजिल्स में चल रही विनाशकारी और दिल दहला देने वाली जंगल की आग के बीच वह और उनका परिवार अभी के लिए सुरक्षित हैं। उन्होंने साझा किया , मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा दिन देखूंगी जब आग हमारे आस-पास के इलाकों को तबाह कर देगी।

प्रीति जिंटा ने शेयर किया ट्वीट

प्रीति जिंटा ने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, "दोस्तों और परिवारों को या तो सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है या उन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है, धुएं से भरे आसमान से बर्फ की तरह राख गिर रही है और इस बात को लेकर भय और अनिश्चितता है कि अगर हवा शांत नहीं हुई तो क्या होगा, हमारे साथ छोटे बच्चे और दादा-दादी भी हैं। उन्होंने आगे कहा, हमारे आस-पास की तबाही देखकर मैं बहुत दुखी हूँ और भगवान का शुक्रगुज़ार करती हूँ कि हम अभी तक सुरक्षित हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जो विस्थापित हुए हैं और इन आग में अपना सब कुछ खो चुके हैं। उम्मीद है कि हवा जल्द ही शांत हो जाएगी और आग पर काबू पा लिया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article