बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म बंटवारा 1947 में नजर आएंगी। इस मूवी से वो वापसी करने वाली हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा और सनी देओल धमाल मचाने वाले हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर लोगों ने ये दावा किया कि प्रीति ने आमिर खान (Aamir Khan) को इग्नोर किया था। अब इस मामले पर प्रीति ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Nikita Rawal को फीमेल फैन ने किया जबरदस्ती किस, एक्ट्रेस के उड़ गए होश)
प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा करीब आठ साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही राजकुमार संतोषी की फिल्म बंटवारा 1947 में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ सनी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रीति जिंटा, सनी देओल और प्रोड्यूसर आमिर खान हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 18 के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें प्रीति जिंटा स्टूडियो के अंदर जाती हुई नजर आईं। वीडियो के साथ दावा किया गया कि प्रीति ने आमिर खान को नजरअंदाज कर दिया। यह बात प्रीति को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दावे को गलत बताया।
प्रीति जिंटा ने वीडियो शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज के कमेंट में लिखा कि इस तरह की क्लिकबेट पोस्ट सही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह स्टूडियो में एक शॉट के लिए जल्दी में जा रही थीं, इसलिए उनकी नजर आमिर खान पर नहीं पड़ी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि शूटिंग के बाद उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी। प्रीति ने साफ किया कि उनके मन में आमिर खान के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। उन्होंने कहा कि अगर किसी का मकसद नकारात्मकता फैलाना है, तो अगली बार उनसे रुककर तस्वीरें खिंचवाने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। प्रीति और आमिर पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि प्रीति के इस कमेंट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
