Nikita Rawal Video: एक्ट्रेसनिकिता रावल (Nikita Rawal) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पर हमला बोला था। निकिता रावल ने कहा थी कि उनकी नजर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार के लिए सही विकल्प नहीं हैं। उन्होंने रणबीर के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि वह बीफ खाते हैं। निकिता का कहना है कि इससे कई हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस बीच निकिता का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'बीफ खाने वाला... Ranbir Kapoor पर जमकर बरसी Nikita Rawal)
निकिता रावल का वीडियो वायरल
एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ हाल ही में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने उन्हें ही नहीं बल्कि वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया। दरअसल, निकिता एक इवेंट में रेड कार्पेट पर पहुंची थीं, जहां पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला फैन उनके पास सेल्फी लेने के लिए आई। निकिता ने खुशी से उसके साथ सेल्फी खिंचवाई और कैमरे के सामने मुस्कुराती भी नजर आईं। लेकिन सेल्फी के बाद फैन ने अचानक निकिता को किस कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पहले निकिता के गाल पर किस करती है और फिर उन्हें अपनी तरफ खींचकर उनके होंठों पर किस कर देती है। यह देखकर निकिता अचानक हैरान रह जाती हैं और खुद को उससे दूर करने की कोशिश करती हैं।
निकिता इस घटना के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। जैसे ही महिला ने उन्हें किस किया, निकिता ने तुरंत अपने होंठों पर हाथ रखा और कुछ पल के लिए चौंकी हुई नजर आईं। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि निकिता रावल ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं।
