बॉलीवुड

महाकुंभ पर ट्रोल करने वालों की प्रीति जिंटा ने निकाली हेकड़ी, कहा- असल में हिम्मत है तो ......

Preity Zinta React on Mahakumbh Trolling: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा को हाल ही में महाकुंभ जाने पर ट्रोल किया गया था। ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने सबकी बोलती बंद कर दी। इन सब नेगेटिव कमेंट्स पर भी एक्ट्रेस ने अपनी बात सामने रखी और बताया वह कैसे डील करती हैं।

Image

Preity Zinta React on Mahakumbh Trolling:

Preity Zinta React on Mahakumbh Trolling: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा( Preity Zinta) हाल ही में महाकुंभ दर्शन करने गई थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस खास दिन की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्हें ट्रोल किया गया। प्रीति जिंटा महाकुंभ में तीन बार गई थी जिसका अनुभव उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया। भगवान की भक्ति में लीन प्रीति जिंटा को वैसे तो लोगों ने बहुत सराहा लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें टार्गेट करते हुए ट्रोल भी किया। अब इन्हीं सभी ट्रोलिंग पर अभिनेत्री ने जवाब दिया है जिसे सुनकर लोगों की बोलती बंद हो जाएगी।

प्रीति जिंटा( Preity Zinta) ने एक्स हैंडल पर आस्क मी एनीथग सेशन रखा था। जिसमें एक फैन ने उनसे सवाल किया कि 'आपकी महाकुंभ की तस्वीरों पर लोगों ने ट्रोलिंग क्यों की' इसके जवाब में अभिनेत्री ने लिखा कि 'जो लोग आपको नीचे गिराने की कोशिश करते हैं, वे पहले से ही आपसे नीचे हैं, इसलिए उनके बारे में और ट्रोल्स और बिना बात के कीबोर्ड पीटने वालों के बारे में कौन परवाह करता है। असली हिम्मत तब होती है जब आप अपने और अपने पर्यावरण के आसपास पाज़िटिव बदलाव लाने की कोशिश करते हैं और दुनिया को दूसरों और अपने लिए एक बेहतर जगह बनाते हैं। बेशक प्रीति के इस जवाब से उन्हें टारगेट करने वाले लोगों का मुंह बंद हो गया होगा।

इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह जब अपने बच्चों के साथ होती हैं तो कम से कम समय सोशल मीडिया को देती हैं। नेगेटिव कमेंट्स से बचने के लिए वह कहती हैं कि मैं ऐसी चीजों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती और परिवार के साथ समय बिताती हूं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article