बॉलीवुड

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 में हुई प्रकाश राज की एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर होगी मोटी कमाई

Prakash Raj joins Drishyam 3: साउथ एक्टर प्रकाश राज इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच प्रकाश राज को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि प्रकाश राज ने एक्टर अजय देवगन की मूवी के लिए हां कर दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Prakash Raj joins Drishyam 3: साउथ एक्टर प्रकाश राज इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि वो फिल्म स्पिरिट से बाहर हो गए। हालांकि बाद में एक्टर ने खुद इन बातों को अफवाह बताया। इस बीच प्रकाश राज को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि प्रकाश राज ने एक्टर अजय देवगन की मूवी के लिए हां कर दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

दृश्यम 3 में हुई एंट्री

'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। पहले दो पार्ट्स की शानदार सफलता, ट्विस्ट और मजबूत कास्ट की वजह से यह सीरीज बहुत पॉपुलर है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन मुख्य भूमिकाओं में हैं। दिसंबर 2025 में जयदीप अहलावत भी कास्ट में शामिल हुए थे। अब एक और दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने फिल्म जॉइन कर ली है। बॉलीवुड हंगामा के सूत्रों के मुताबिक प्रकाश राज बहुत चुनिंदा फिल्में साइन करते हैं, लेकिन 'दृश्यम 3' की स्क्रिप्ट और उनका किरदार उन्हें तुरंत पसंद आया। वे पहले ही शूटिंग शुरू कर चुके हैं। सूत्र ने बताया कि प्रकाश राज पुलिस अफसर का रोल नहीं निभा रहे, बल्कि एक नया और रोचक किरदार है, जो कहानी में अहम योगदान देगा और दर्शकों को सरप्राइज देगा। स्टार स्टूडियो 18 और पैनोरमा स्टूडियोज प्रोडक्शन की फिल्म दृश्यम अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं। लेखक अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख हैं। प्रोड्यूसर अलोक जैन, अजीत आंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी।

प्रकाश राज ने स्पिरिट को लेकर कही थी ये बात

पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि एक्टर प्रकाश राज क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म स्पिरिट से बाहर हो गए हैं। लेकिन 9 फरवरी को प्रकाश राज ने एक्स पर इस अफवाह को साफ कर दिया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा,'सभी टॉक्सिक फेक न्यूज फैलाने वालों को... स्पिरिट फिल्म में मेरी शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और आप व्हाट्सएप फैक्ट्रीज कहानियां बनाते फिर रहे हैं। ग्रो अप और लाइफ जियो।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article