सलमान खान (Salman Khan) के घर पर आज सुबह दो अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस घटना के बाद से मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाब हाथ लगी है। पुलिस के सामने दोनों हमलावरों की फोटो और वीडियो सामने आए है। फोटो में एक हमलावर काली और व्हाइट टी शर्ट में नजर आ रहा है। दूसरा हमलावर लाल टी शर्ट में दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने खान और उनके परिवार की सुरक्षा की बढ़ा दी है। पुलिस ने 15 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो संदिग्ध हमलावरों ने 5 गोलियां चलाई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्रोई के भाई अनमोल ने ली है। अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
अनमोल बिश्नोई ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी
अनमोल बिश्रनोई ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ये पहली और आखिरी वॉर्निंग है। अगली बार गोली घर पर नहीं चलेगी। लॉरेंस इससे पहले भी सलमान खान को ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं जिसके बाद मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 120 समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।
