बॉलीवुड

Pati Patni Aur Woh Do: तीन हसीनाओं संग रोमांस के पुल बांधेंगे आयुष्मान खुराना, होली पर धमाका करेगी फिल्म

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Gets Release Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में वह तीन एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, आयुष्मान खुराना की फिल्म को रिलीज डेट भी मिल चुकी है।

Image

फोटो क्रेडिट- तरण आदर्श इंस्टाग्राम

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Gets Release Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्मों और अंदाज से हमेशा ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाया है। आयुष्मान खुराना जल्द ही 2019 में आई 'पति पत्नी और वो' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में एक्टर दो नहीं बल्कि तीन एक्ट्रेस के साथ इश्क के पेंच लड़ाते दिखाई देंगे। इतना ही नहीं, आयुष्मान खुराना की अपकमिंग मूवी को रिलीज डेट भी मिल चुकी है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। आयुष्मान खुराना को 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) में देखने के लिए फैंस की बेताबी बढ़ती नजर आ रही है।

तरण आदर्श की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) अगले साल होली पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। वहीं फिल्म में एक्टर सारा अली खान, वामिका गाबी और रकुल प्रीत सिंह के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। तरण आदर्श ने 'पति पत्नी और वो दो' का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गाबी, रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'पति पत्नी और वो दो' होली 2026 पर रिलीज होगी। आपके सामने परिचय दे रहे हैं प्रजापति पांडे की दुनिया का, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गाबी नजर आएंगी।" पोस्ट के मुताबिक, फिल्म बुधवार यानी 4 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) की रिलीज डेट को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाने वाली है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज डायरेक्ट कर रहे हैं तो वहीं फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि साल 2019 में आई मूवी 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका अदा की थी। उनके साथ फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी नजर आई थीं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आयुष्मान खुराना की मौजूदगी में ये फिल्म बड़े पर्दे पर क्या कमाल करती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article