शहर

Mohali News: मोहाली में निर्माणाधीन हॉस्पिटल में मिट्टी धंसी, दो मजदूरों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mohali News: गुुरुवार शाम मोहाली के एयरोसिटी एयरपोर्ट रोड पर निर्माणाधीन अस्पताल में मिट्टी धंस गई, जिससे कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। अबतक 2 के मौत की खबर है।

Image

मोहाली में निर्माणाधीन अस्पताल में मिट्टी धंसी

Mohali News: जिले में गुरुवार को एयरोसिटी एयरपोर्ट रोड पर निर्माणाधीन अस्पताल में मिट्टी धंसने की घटना सामने आई है। हादसे के बाद कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

निर्माणाधीन निजी अस्पताल की इमारत ढहने की घटना पर वार्ड नंबर 22 के नगर पार्षद हरविंदर सिंह ने कहा कि मेडिसिटी निजी अस्पताल का निर्माण चल रहा था। उनके मुताबिक, निर्माण स्थल पर जरूरी नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई थी और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पार्षद के अनुसार, सभी मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

एक चश्मदीद के मुताबिक, हादसे के वक्त चार लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी गिर गई और चारों उसके नीचे दब गए। दो लोगों को जिंदा बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि दो की मौत हो गई। अब मलबे में कोई फंसा नहीं है और सभी को बाहर निकाल लिया गया है।

घायलों का इलाज किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। हादसे कैसे हुआ, इसकी जांच के लिए प्रशासन कह रहा है। एक कंस्ट्रक्शन वर्कर के मुताबिक, चार मजदूर साइट पर काम कर रहे थे, तभी ऊपर से मिट्टी गिर गई और वे दब गए। उनमें से दो घायल हो गए और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि बाकी दो की मौत हो गई। मजदूर ने बताया, "यहां चार लोग काम करते थे। ऊपर से मिट्टी गिर गई। चार लोग दब गए। उनमें से दो घायल हो गए और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। बाकी दो की मौत हो गई है। सभी को बचा लिया गया है। एक अस्पताल बन रहा था। यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई।"

स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन इमारत के लिए जरूरी अनुमति नहीं लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है लापरवाही से निर्माण कराया जा रहा है। यही कारण है कि ये हादसा हुआ है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article