Pathan Day 2 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) सिनेमाघरों में लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म पठान भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और सभी बॉलीवुड फिल्मों को धूल चटा चुकी है। अगर बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो इसने दुनियाभर में भी धूम चा रखी है। फिल्म पठान ने दूसरे दिन भी दुनियाभर में शानदार कमाई की और अपने खाते में बड़ी रकम जोड़ी। फिल्म पठान की कमाई का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसने 2 दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये कमाए हैं।
पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 200 करोड़ के पार
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म पठान ने शुरुआती दौर में जिस तरह का विरोध झेला था, उसे देखने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म बम्पर ओपनिंग लेगी। फिल्म पठान ने न केवल बम्पर ओपनिंग ली बल्कि दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान ने दो दिनों दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करके नया रिकॉर्ड रच दिया है। पठान से पहले रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों ने सिनेमाघरों में इतनी धांसू कमाई नहीं की थी।
बॉलीवुड सितारों पर भी छाया पठान का खुमार
आम दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों पर भी पठान का खुमार छाता हुआ नजर आ रहा है। ऋतिक रोशन, कार्तिक आर्यन और नेहा धूपिया जैसे स्टार्स फिल्म पठान देखने के लिए थिएटर पहुंचे, जिन्होंने ट्वीट करके शाहरुख खान की फिल्म की जमकर तारीफ की। ऋतिक रोशन ने तो ट्वीट में यह तक कह दिया कि उन्होंने पठान जैसी फिल्म पहले कभी नहीं देखी है।
