LIVEPathan Box Office Collection Day 4: क्या Shah Rukh Khan ने पठान के लिए ली 100 करोड़ रुपये फीस?

Pathan Box Office Collection Day 4: क्या Shah Rukh Khan ने पठान के लिए ली 100 करोड़ रुपये फीस?
Pathan Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पठान के चौथे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है। फिल्म ने शनिवार को बंपर कमाई की है। आपको बता दें कि तीसरे दिन नॉन हॉलीडे होने की वजह से फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा कम हो गया था। फिल्म पठान ने पहले दिन अपने खाते में 55 करोड़ रुपये जोड़कर फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी थी। फिल्म ने दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की है। बताया जा रहा है कि पठान ने दूसरे दिन 60 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह मूवी 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म पठान की खास बात शाहरुख खान का स्वैग है, जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। फिल्म पठान देखने के लिए पहुंचे लोग शाहरुख खान को सलाम कर रहे हैं और उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया जैसे सुपरस्टार्स भी हैं। दर्शकों को इन लोगों का काम भी काफी पसंद आ रहा है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा प्यार दिया है और पठान के साथ भी यह सिलसिला जारी रहा है।
Pathan Day 2 Box Office Collection | Pathan Movie Link Leaked
क्या 100 करोड़ रुपये है शाहरुख खान की फीस?
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने पठान के लिए सौ करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस वसूल की है। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ बताया जा रहा है। कहा तो ये भी गया है कि शाहरुख खान ने सौ करोड़ के अलावा फिल्म के प्रॉफिट का हिस्सा भी मांगा है। फिलहाल इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है।
शाहरुख खान का कमबैक
'पठान' को लेकर अभी भी सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ रही है। ज्यादातर सिनेमाहॉल हाउसफुल चल रहे हैं। 'पठान' के जरिए शाहरुख खान ने चार साल बाद कमबैक किया है। पहली बार वह हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म में नजर आए और फैंस को उनका ये अवतार भी पसंद आया है।
BO पर पठान के चार दिनों का हिसाब-किताब
Pathaan Collection: पठान का कलेक्शनपहले दिन, 25 जनवरी 2023- 55 करोड़ रुपयेदूसरे दिन, 26 जनवरी 2023- 68 करोड़ रुपयेतीसरे दिन, 27 जनवरी 2023- 38 करोड़ रुपयेचौथे दिन, 28 जनवरी 2023- 51 करोड़ रुपयेकुल कलेक्शन- 212.50 करोड़ रुपये
500 करोड़ का आंकड़ा होगा पार
'पठान' ने इंडिया में 265 रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह पठान का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 429 करोड़ हो चुका है। उम्मीद है कि आने वाले दो दिन में ये आंकड़ा 500 करोड़ के पार हो जाएगा।
पठान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़
पठान का जादू सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। विदेशों में भी पठान तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में 400 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। पठान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4 दिनों में 400 करोड़ हो चुका है।
KGF-2 और BAAHUBALI-2 से आगे निकली पठान
200 करोड़ क्लब में सबसे तेज पहुंची पठान
पठान से पहले केजीएफ 2 ने पांच दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था तो बाहबुली 2 ने छह दिन में इस आंकड़े को छुआ था। इस तरह पठान सबसे तेजी से बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पठान को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं।
पठान ने तोड़े कलेक्शन के रिकॉर्ड
'पठान' पहले दिन हिंदी में सर्वाधिन कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। आज फिल्म की रिलीज का पांचवां दिन है। पिछले चार दिनों की कमाई के मामले में 'पठान' ने 2022 की तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पानी पिला दिया है। चौथे दिन हिंदी में फिल्म ने 53.5 करोड़ रुपये जुटाए और सभी भाषाओं में 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
कश्मीर में पठान का धमाका
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' ने कश्मीर घाटी में वो कमाल कर दिया है, जिसका इंतजार 32 साल से हो रहा था। INOX के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा गया, 'आज, देश में पठान उन्माद के साथ, हम 32 साल बाद कश्मीर घाटी में कीमती हाउसफुल साइन को वापस लाने के लिए किंग खान के आभारी हैं। धन्यवाद शाहरुख खान।'
टॉप 10 फिल्मों में हुई पठान की एंट्री
शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज के सिर्फ पांच दिन में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म सिनेमाघरों में धुआंधार कमाई कर रही हैं।
वर्ल्डवाइड पठान ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
पठान ने तोड़ा बाहुबली और KGF2 का रिकॉर्ड
शाहरुख खान की फिल्म पठान ने भारत में 160 करोड़ का बिजनेस किया है। बाहुबली ने चार दिन में 127 करोड़ रुपये कमाए थे और केजीएफ2 ने 127 करोड़ रुपये कमाए।
सोशल मीडिया पर छाया हुआ है पठान का क्रेज
सोशल मीडिया पर लगातार पठान से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हर किसी पर पठान का फीवर चढ़ा हुआ है।
कंगना रनौत ने बॉलीवुड के Khans पर किया तंज
Pathaan हुई 200 करोड़ के कल्ब में शामिल
Pathaan World Wide Collection: चौथे दिन हुई इतने करोड़ की कमाई
शाहरुख खान की फिल्म पठान का बॉलीवुड में डंका बजा रहा है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 400 करोड़ का बिजनेस किया है।
शाहरुख खान ने सलमान खान को कहा- GOAT
थिएटर में नोट उड़ाने का वीडियो वायरल
अमेरिका में भी बजा पठान का डंका
चौथे दिन पठान ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस
शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 50 से 55 करोड़ रुपये की कमाई की है।