Pathan Day 2 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी पठान ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी रखा हुआ है। फिल्म पठान (Pathan) ने पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी जबरदस्त ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स यह मानने को मजबूर हो गए कि पठान दूसरे दिन भी शानदार आंकड़े दर्ज कराएगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पठान ने दूसरे दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। ट्रेड से सामन आई रिपोर्ट की मानें तो फिल्म पठान ने दूसरे दिन लगभग 67 करोड़ रुपये की कमाई की है।
पठान ने दो दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन इसने अपने खाते में 67 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसी के साथ फिल्म पठान दो दिनों में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली मूवी बन गई है। फिल्म की कुल कमाई अब 122 करोड़ रुपये हो गई है। शाहरुख खान की किसी भी फिल्म ने पठान से पहले ऐसी कमाई नहीं की है। पठान सिनेमाघरों में एक सुनामी की तरह आई है, जो सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म पठान को लेकर दर्शकों में जिस तरह की दीवानगी है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि यह मूवी आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी रखेगी।
दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भी हुई चांदी
फिल्म पठान की बम्पर कमाई से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की भी चांदी हो गई है। पठान इन दोनों कलाकारों की भी सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी है और सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है। फिल्म पठान की कमाई देखकर यह कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर केवल शाहरुख खान बल्कि बॉलीवुड की भी वापसी हो गई है।
