Pathaan Audiance & Fan Review: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हालिया रिलीज मूवी पठान (Pathaan) का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे दर्शकों ने शो खत्म होने के बाद रिव्यूज देने शुरू कर दिए हैं। दर्शकों ने शाहरुख खान की पठान को पैसा वसूल बताया है। दर्शकों का कहना है कि वो पठान से जो उम्मीदें पाले बैठे थे, यह मूवी उन पर खरी उतरी है। फिल्म पठान में शाहरुख खान एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। किंग खान ने लम्बे वक्त से ऐसी मास एंटरटेनर नहीं की है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दें। शाहरुख खान को एक्शन करता देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए और वो थिएटर में ही चिल्लाने लगे। फैंस का कहना है कि पठान को शाहरुख खान के स्वैग के लिए देखा जा सकता है, जो काफी वक्त से वो मिस कर रहे थे।
थिएटर से बाहर आए एक व्यक्ति ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'क्या गजब की मूवी है। इसमें शाहरुख खान को देखकर दिल खुश हो जाता है। किंग खान फुल स्वैग में एक्शन करते दिखाई दिए हैं मैं तो खूब तालियां बजाई हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'कौन कहता है बॉलीवुड खत्म हो गया है। जब तक बादशाह जिंदा हैं, तब तक बॉलीवुड खत्म हो ही नहीं सकता है।' लोग लगातार फिल्म पठान की तारीफ कर रहे हैं और जो लोग घर बैठे हुए हैं, उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि वो इस मूवी को देखने के लिए जरूर जाएं।
देखें फिल्म पठान का फैन रिव्यू:
बम्पर ओपनिंग लेने को तैयार है शाहरुख खान की पठान
फिल्म पठान को ओपनिंग-डे पर दर्शकों से जैसा प्यार मिल रहा है, उससे एक चीज तो पक्की हो गई है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेने को तैयार है। फिल्म पठान से ट्रेड एक्सपर्ट्स को अच्छी कमाई की उम्मीद है, जिन्हें यह मूवी जल्द ही पूरा कर देगी। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 40 करोड़ का कारोबार किया है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह फिल्म पहले दिन 50-55 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब रहेगी।
