बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर दी खुशियों ने दस्तक, प्रियंका चोपड़ा बनी बेबी बॉय की मासी

Parineeti Chopra & Raghav Chadha Baby: आखिरकार वो खड़ी आ गई जिसका इंतजार फैंस के साथ साथ चोपड़ा परिवार को था। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया और पति राघव चड्ढा संग जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। इस रिपोर्ट में यहाँ पढ़िए पूरी खबर।

Image

Image Source: Instagram

Parineeti Chopra & Raghav Chadha Baby: बॉलीवुड दुनिया के फेवरेट कपल में से एक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर ये दोनों कपल गोलस देने से पीछे नहीं हटते। अभी हाल ही में इस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने फैंस को खुशखबरी सुना दी। जी हाँ। ये कपल माता-पिता बन गया है और वो भी बेबी बॉय का। ये जानकारी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने खुद इंटरनेट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी। सभी परी और राघव को इस खुशी के लिए बधाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आखिरकार माँ बन गई वो भी एक बेबी बॉय की। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कपल ने लिखा, 'हमारा बेबी बॉय, हमें सचमुच पहले की ज़िंदगी याद ही नहीं आती! बाहें भरी होने पर, हमारा दिल और भी भरा हुआ है। पहले हमारे पास हम दोनों थे लेकिन अब अब हमारे पास सब कुछ है।' बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस सभी कपल को बेबी बॉय के आने की खुशी में बधाई देते हुए नजर आए। आज सुबह ही परी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्ट्रेस काफी दिन पहले ही मुंबई से राघव से घर दिल्ली शिफ्ट हुई ताकि परिवार की मौजूदगी में उनकी डिलीवरी हो। आशा करते हैं कि राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति की जिंदगी में ये छोटा मेहमान खुशियां लेकर आए। वहीं सभी को इंतजार है प्रियंका चोपड़ा के रिएक्शन का क्यूंकी वो भी मासी बन गई है। प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोन्स को भी अपना एक छोटा भाई मिल गया है।

साल 2023 में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने धूमधाम से शादी की थी। वहीं इसी साल के शुरुआत में दोनों ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। शादी के 3 साल बाद दोनों माता-पिता बन गए हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान परिणीति चोपड़ा भले ही फिल्मों से दूर हुईं लेकिन फैंस के लिए एक्ट्रेस ने यूट्यूब चैनल बनाया। फैंस की खुशी के लिए परिणीति चोपड़ा वलॉग्स बनाने लगी थीं। सभी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेबी बॉय को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article