बॉलीवुड

Pankaj Udhas Funeral: पंचतत्वों में विलीन हुए पंकज उधास, परिवार ने नम आंखों से कहा अलविदा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 27, 2024, 08:00 PM IST

Pankaj Udhas Funeral: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जिसके बाद अब 27 फरवरी 2024 को सिंगर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। इस दौरान उनकी बेटियों के चेहरे पर दुख और पत्नी की खराब हालत साफ देखी जा सकती है।

Image

Pankaj Udhas Funeral

Pankaj Udhas Funeral: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जिसके बाद आज 27 फरवरी 2024 को शाम तक सिंगर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। पंकज के अंतिम दर्शन के लिए परिवार वालों से लेकर करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगने लगा रहा है। लोग पंकज उधास की आखिरी झलक देखना चाहते थे। इस वजह से सुबह से ही पंकज का पार्थिव शरीर उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गया था। शाम 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई थी, जिसके बाद मुंबई के वर्ली में मौजूद हिन्दू क्रिमेटोरियम में पंकज का अंतिम संस्कार किया गया है।

इस दौरान उनकी बेटी का रो रोकर बुरा हाल हो गया और उनकी पत्नी की हालत भी काफी खराब नजर आई है। पंकज को मुंबई पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी है। जिसके बाद अब फैंस ने भी पंकज को भारी मन के साथ अलविदा कह दिया है।

परिवार ने नम आंखों ने कह अलविदा

पंकज उधास की अंतिम यात्रा में उनकी बेटियां अपनी मां को संभालती हुई दिख रही हैं। पंकज उधास की बेटियों ने मां का हाथ पकड़ा है। इस दौरान पूरा परिवार काफी दुखी नजर आया। बेटियों ने अपने पिता को भारी मन के साथ अलविदा कह दिया है। इस दौरान कई बड़े सितारे पंकज उधास के अंतिम संस्कार में नजर आए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article