बॉलीवुड

Exclusive: लता मंगेशकर को मां कहते थे Pankaj Udhas, गजल सम्राट को याद कर भावुक हुए कंपोजर मयुरेश पै

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 27, 2024, 03:02 PM IST

Exclusive: पंकज उधास के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसरा है। म्यूजिक कंपोजर मयुरेश पै गजल सम्राट के निधन से काफी दुखी है। मयुरेश पै ने कहा कि हम दोनों के बीच में लता मंगेशकर को लेकर सामान्य प्यार था। हम दोनों उनकी पूजा करते थे। पंकज जी लता मंगेशकर को मां कहकर बुलाते थे।

Image

Pankai Udhas and Mayuresh Pai (credit pic: Instagram)

Exclusive: गजल सम्राट पंकज उधास के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री गमगीन है। सिंगर ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सिंगर को फैंस से लेकर सेलेब्स तक भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिनेमाजगत के लोग उनके साथ बिताए हुए समय को याद कर रहे हैं। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अपनी गायकी से हर किसी का दिल जीत लिया था। कंपोजर मयुरेश पै ने पंकज उधास को याद करते हुए कहा कि हम दोनों में एक चीज सामान्य थी। हम दोनों के मन में मां सरस्वती 'लताजी' के लिए बहुत प्यार था। वो उन्हें प्यार से मां कहते थे। लता जी के साथ मिलकर पकंज जी ने कई शानदार ड्यूट गाने गाए थे।

मयुरेश ने कहा, पकंज जी की गायिकी मखमल की तरह थी। मैं उनकी मखमली आवाज सुनते हुए बड़ा हुआ हूं। उनका सौम्य स्वभाव बाकी सिंगर्स के लिए प्रेरणा दायक था। जगजीत जी और पकंज जी ने गजल को जनजन तक पहुंचाने काम किया है। वो शानदार सिंगर तो थे ही लेकिन उससे भी ज्यादा शानदार इंसान थे। मयुरेश के अलावा उन्हें कई दिग्गज कलाकारों ने याद किया।

अलका याग्निक ने पंकज उधास को कहा-आइकोनिक लीजेंड

अलका याग्निक ने उन्हें याद करते हुए कहा, वह बहुत ही सभ्य, मीठा बोलने वाले बिल्कुल जेंटलमैन इंसान थे, वो हमेशा मुस्कुराते रहते थे और उनका सबके के साथ अच्छा संबंध था। वह म्यूजिक इंडस्ट्री के आइकोनिक लीजेंड है।

बॉबी फिल्म के सिंगर शैलेंद्र सिंह ने कहा, मुझे याद है, मैं उनसे यूएस में 1975 और कनाडा में 1976 मिला था। मैं टोरंटो में अपने होटल रूम में था तब मुझे फ्रंट डेस्क से कॉल आया था। वो पंकज थे। मैं उनसे मिला और उन्होंने बताया कि वो भी सिंगर हैं। वह भी वहां पर परफॉर्म करने आए थे। धीरे-धीरे हम अच्छे दोस्त बन गए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article