Kangana praises Deepika: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में अपनी स्पीच से देशवासियों का दिल जीत लिया। दीपिका पादुकोण की स्पीच ने न केवल विदेश में भारतीयों का सम्मान बढ़ाया बल्कि सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का सीना 56 इंच का कर दिया। दीपिका पादुकोण की तारीफ में इस वक्त हर कोई ट्वीट कर रहा है और इस मामले में बॉलीवुड की दबंग लेडी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी पीछे नहीं हैं। कंगना रनौत यूं तो दीपिका पादुकोण पर निशाना साधती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने अदाकारा की जमकर तारीफ की है। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करके दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की है।
कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए लिखा है, 'दीपिका पादुकोण कितनी प्यारी लग रही हैं। दीपिका ने न केवल पूरे देश को एक सूत्र में बांधे रखा बल्कि देश की इमेज और इज्जत का भी पूरा ख्याल रखा और उसे बढ़ाने का काम किया। दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर अवॉर्ड्स पर साबित कर दिया है कि भारतीय महिलाएं बेस्ट होती हैं।'
कंगना रनौत का ट्वीट कई लोगों को चौंका रहा है क्योंकि वो बॉलीवुड अदाकाराओं की तारीफी आसानी से नहीं करती हैं। कंगना रनौत बीते सालों में कई बार दीपिका पादुकोण पर निशाना साध चुकी हैं। ऐसे में उनका ये ट्वीट कई लोगों के लिए हैरान कर रहा है। कई लोग कंगना रनौत की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने देश के सम्मान बढ़ाने वाली दीपिका से निजी दुश्मनी भुलाकर उनकी तारीफ की है।
