बॉलीवुड

OMG 2 के इस कलाकार ने दुनिया को कहा अलविदा, बीमारी ने ले ली बॉलीवुड सितारे की जान

Sunil Shroff Death: बताया जा रहा है कि वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. सुनील आखिरी बार फिल्म OMG 2 में बतौर सहायक के रूप में नजर आए थे.

Image

sunil shroff death.

Sunil Shroff Death: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील श्रॉफ( Sunil Shroff) ने लम्बी बीमारी से लड़ते हुए कल अंतिम साँस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया. बीती रात गुरुवार को बॉलीवुड के इस स्टार ने दुनिया छोड़ दी. बताया जा रहा है कि वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. सुनील आखिरी बार फिल्म OMG 2 में बतौर सहायक के रूप में नजर आए थे.

सुनील श्रॉफ ने बॉलीवुड की कई नामी फिल्मों में सहायक के रूप में काम किया है . वह दीवाना, शिद्दत, ओएमजी 2, अभय , जुली जैसी फिल्मों बतौर सहायक काम कर चुके हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वह हस्ते खेलते दिखाई दे रहे थे. अचानक उनकी मौत की खबर से सभी को गहरा सदमा लगा है. बता दें कि कल बॉलीवुड के एक और कलाकार रिओ कपाड़िया ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. बॉलीवुड में कल से यह दूसरी दुखद खबर आ रही है.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article