October OTT Movie Releases: अक्टूबर त्यौहारों का महीना है। दशहरा से लेकर दिवाली का पर्व भी इसी महीने में मनाया जाएगा। मेकर्स ऐसे मौके पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं। सिनेमाघरों में तो कई कई महीने पहले दशहरा और दिवाली की डेट्स बुक हो जाती हैं लेकिन अब कंपटीशन ओटीटी पर भी है। इस महीने कई शानदार फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। आइये जानते हैं अक्टूबर में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में।
लास्ट सीन अलाइव (1 अक्टूबर)
अक्टूबर महीने की शुरुआत नेटफ्लिक्स पर आ रही फिल्म लास्ट सीन अलाइव (Last Seen Alive) से होगी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में जेरार्ड बटलर और जैमी अलेक्जेंडर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में आप देखेंगे कि एक आम आदमी की पत्नी गैस स्टेशन से अचानक गायब हो जाती है और वह उसे ढूंढने के लिए वो किस हद तक जाता है।
कार्तिकेय 2 (5 अक्टूबर)
कन्नड़ फिल्म कार्तिकेय 2 इन दिनों काफी चर्चा में है। सिनेमाघरों में इस फिल्म ने बेहतरीन कारोबार किया था। हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को जबरदस्त कामयाबी मिली। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। कार्तिकेय 2 जी5 पर 5 अक्टूबर से स्ट्रीम की जाएगी। यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम की जाएगी।
टाइ
ईशो (5 अक्टूबर)
5 अक्टूबर को ही सोनी-लिव पर ईशो फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सुरेश कृष्णा लीड रोल में हैं। मूल रूप से मलयालम में बनी ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज होगी।
मजा मा (6 अक्टूबर)
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित अपनी ओटीटी रिलीज फिल्म मजा मा को लेकर चर्चा में है। अमेजन प्राइम वीडियो पर 6 अक्टूबर को मजा मा रिलीज हो रही है। मजा में गजराज राव, रजित कपूर, बरखा सिंह, ऋत्विक भौमिक, सिमोन सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, निनाद कामत और शीबा चड्ढा अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। माधुरी की यह पहली ओटीटी फिल्म है।
प्रे (7 अक्टूबर)
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रे अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी स्ट्रीम होगी। यह साइ-फाइ थ्रिलर फिल्म है। यह प्रिडेटर सीरीज की फिल्म का सीक्वल है।
