बॉलीवुड

बर्थडे पार्टी में Nysa Devgan ने बटर येलो ड्रेस में दिखाया स्टाइल, खूबसूरती में मम्मी काजोल को दी टक्कर

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 21, 2025, 08:01 AM IST

Nysa Devgan Birthday Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने न्यासा देवगन (Nysa Devgan) के बर्थडे पर बेटी का नया लुक शेयर किया है। न्यासा देवगन का नया लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। नए लुक में न्यासा देवगन अपनी मां काजोल से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।

Image

Nysa Devgn New Look

Nysa Devgan New Look: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की लाडली बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी न्यासा देवगन का पार्टी फोटो लीक हो जाती है, तो कभी उनके वीडियो वायरल हो जाते हैं। अभी कुछ दिनों पहले काजोल ने अपनी बेटी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी बात की थी। अब इसके बाद काजोल ने बेटी न्यासा की नई तस्वीर शेयर की है। न्यासा देवगन की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, इस तस्वीर में न्यासा देवगन अपने नए अवतार में नजर आईं।

न्यासा के बर्थडे पर शेयर किया नया लुक

एक्ट्रेस काजोल की बेटी ने कल यानी 20 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी से अब न्यासा देवगन का नया लुक सामने आ रहा है। न्यासा देवगन की नई तस्वीरों को उनकी मां काजोल ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने फोटोज के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। जो खूब चर्चा में बना हुआ है। न्यासा देवगन इस वायरल हो रही तस्वीर में एक खूबसूरत बटर येलो मैक्सी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। न्यासा देवगन की प्यारी सी स्माइल लोगों को उनका दीवाना बना रही है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं न्यासा देवगन की ये नई फोटोज जिसने सोशल मीडिया पर गदर काट रखा है।

लोगों ने बताया मां काजोल से ज्यादा खूबसूरत

अजय देवगन की बेटी न्यासा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप अपनी मां काजोल से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा कई यूजर्स न्यासा को बर्थडे विश करते नजर आए। न्यासा देवगन के नए लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article