Nyasa Devgn transformation: बॉलीवुड कलाकार अजय देवगन (Nyasa Devgn) और अदाकारा काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों हर ओर चर्चा में बनी हुई हैं। न्यासा देवगन की पार्टी पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। न्यासा देवगन एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं रखती हैं लेकिन उनका ग्लैमरस अवतार देखकर हर कोई यही बोलता है कि न्यासा देवगन को अपनी मां काजोल की तरह हीरोइन ही बनना चाहिए।
न्यासा देवगन की ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए लोगों के होश:
न्यासा देवगन की स्किन कुछ वक्त पहले तक काफी डार्क थी। लोग इस कारण उनका कभी-कभी मजाक भी उड़ा देते थे। हालांकि अब न्यासा देवगन गोरी हो चुकी हैं। कई लोगों का कहना है कि न्यासा देवगन ने गोरी त्वचा सर्जरी से पायी है। इंडस्ट्री इनसाइडर सोशल मीडिया के जरिए इस बात पर पक्की मुहर लगाते हैं कि न्यासा देवगन ने विदेश में जाकर सर्जरी कराई है, जिससे उनकी रंगत में इतना बदलाव आ गया है।
उमैर संधू ने ट्वीट करके खोला न्यासा देवगन की गोरी त्वचा का राज:
काजोल की बेटी न्यासा ने हाल में ही दुबई से बोटोक्स, ब्रेस्ट कॉस्मेटिक सर्जरी और फिलर कराया है। इसी वजह से उनमें इतना बदलाव आया है। काजोल की बेटी न्यासी की पहले और अब की तस्वीरें देखकर साफ बताया जा सकता है कि उन्होंने सर्जरी कराई है। उमैर संधू बॉलीवुड क्रिटीक हैं जो इंडस्ट्री की हर बड़ी गॉसिप ट्विटर के जरिए लोगों को बताते हैं। न्यासा देवगन की गोरी त्वचा की सच्चाई बताकर उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया है।
