Ayushmann Khurrana in Sourav Ganguly Biopic: इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) देशभर के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, इंडिया के कुछ सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में सौरव गांगुली का नाम भी शुमार है। अब क्रिकेटर की जिंदगी पर एक फिल्म बनने वाली है। उनकी बायोपिक बीते काफी समय से चर्चा में बनी गुई है, पहले फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा था, हालांकि अब फिल्म की कास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब मेकर्स ने रणबीर कपूर को कास्ट करने का प्लान ड्रॉप कर दिया है। अब फिल्म के लिए एक्टर आयुष्मान खुराना का नाम सामने आ रहा है, आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
सौरव गांगुली की बायोपिंक में दिखेंगे आयुष्मान खुराना
PeepingMoon.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स आयुष्मान खुराना को इस प्रोजेक्ट में लेने के लिए उनसे बातचीत कर रहे हैं। पोर्टल को एक सूत्र ने बताया कि इसको लेकर बात काफी समय से चल रही है। कथित तौर पर, सौरव गांगुली ने भी आयुष्मान खुराना को बड़े पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने के लिए हरी झंडी दे दी है और वह जल्द ही एक्टर ने मुलाकात करने वाले हैं। आयुष्मान खुराना 'दादा' का किरदार निभाने के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं। खुद आयुष्मान भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब वह जल्द ही फिल्म को साइन कर सकते हैं।
जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए निर्देशन की कुर्सी संभालने वाली हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म इसी साल ऑन फ्लोर जाने वाली है, मूवी को लेकर आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जा सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि बिजी शेड्यूल के चलते रणबीर कपूर ने फिल्म को साइन करने से मना कर दिया है।
