Ranbir is not out from Kishor Kumar Biopic: बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक किशोर कुमार की बायोपिक काफी लम्बे समय से अटकी पड़ी है। अनुराग बसु और रणबीर कपूर लम्बे समय से किशोर कुमार पर बायोपिक बनाना चाहते हैं लेकिन ये अब तक शुरू नहीं हो पायी है। बीते दिन किशोर कुमार बायोपिक को लेकर ऐसी खबरें फैली थीं कि इसमें रणबीर कपूर की जगह अब रणवीर सिंह दिखाई देंगे। कुछ कारणों के चलते मेकर्स ने रणवीर सिंह के साथ हाथ मिलाया है, जो जल्द ही इस मूवी को शुरू कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan संग बोल्ड सीन देने पर बोले रणबीर कपूर, कहा- मेरे हाथ कांप रहे थे)
हालांकि हम आपको बता दें मीडिया में फैल रही ये खबरें बेबुनियाद हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार किशोर कुमार की बायोपिक के लिए अभी तक कोई अभिनेता फाइनल नहीं हुआ है क्योंकि मेकर्स के पास अब तक इसे बनाने के राइट्स नहीं हैं। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने अभी तक अनुराग बसु को अपने पिता के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए राइट्स नहीं दिए हैं, जिस कारण ये प्रोजेक्ट वहीं अटका पड़ा है, जहां सालों से अटका हुआ है। अनुराग बसु काफी समय से किशोर कुमार के परिवार से इस बायोपिक मूवी के लिए बात कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें कामयाबी नहीं मिल पायी है।
Kishor Kumar Biopic के लिए यूं निकल सकता है रास्ता
ईटाइम्स के सूत्र के मुताबिक रणबीर कपूर किशोर कुमार की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। वो किसी भी कीमत पर ये किरदार निभाना चाहते हैं। हालांकि अमित कुमार की वजह से ये मूवी काफी समय से अटकी पड़ी है। अगर अनुराग बसु वाकई इस फिल्म को शुरू करना चाहते हैं तो उन्हें इस कहानी को फिक्शन स्टोरी में तब्दील करना होगा। किरदारों के नाम बदलकर वो इसे शुरू कर सकते हैं; उसके अलावा उनके पास राइट्स मिलने तक का इंतजार करने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है।
