बॉलीवुड

'Dhoom 4' से Ayan Mukerji ने पीछे खींचे अपने हाथ, 'Brahmastra 2' के लिए कसी कमर

Ayan Mukerji Start Prep for Brahmastra 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' की असफलता के बाद अब अयान मुखर्जी ने 'धूम 4' से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। अयान ने अपने प्रोजेक्ट 'ब्रह्मास्त्र 2' की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

Ayan Mukerji Start Prep for Brahmastra 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपनी आने वाली फैंटेसी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अयान मुखर्जी को लेकर ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि वो आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'धूम 4' का भी निर्देशन करेंगे। मगर 'वॉर 2' की सफलता के बाद अफवाहें उड़ रही हैं कि अयान मुखर्जी ने 'धूम 4' का निर्देशन करने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं और वो इस समय अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' पर फुल फोकस करने जा रहे हैं। 'ब्रह्मास्त्र 2' शुरू होने की खबर सुनकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है।

'ब्रह्मास्त्र 2' का निर्देशन शुरू करेंगे अयान मुखर्जी

एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'अयान मुखर्जी को लग रहा है कि 'वॉर 2' और 'धूम 4' जैसी फिल्में उनके लिए कभी नहीं बनी थीं। वह रोमांस, ड्रामा, तमाशा और कहानी कहने को दर्शकों के बीच पेश करने की छमता रखते हैं। ऐसी ही स्टोरी में उनका हुनर भी है।' 'वॉर 2' के निर्देशन की बात करें तो अयान मुखर्जी बस वो ही करने में लगे हुए थे जो स्क्रिप्ट श्रीधर राघवन ने तैयार की थी। स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले पर उनकी ज्यादा दखलंदाजी नहीं थी।

साफ तौर पर कहा जाए तो 'वॉर 2' का निर्देशन करने के दौरान अयान मुखर्जी को फुल आजादी नहीं मिली। हालांकि 'वॉर 2' में मेकर्स ने नार्थ से लेकर साउथ की ऑडियंस को टारगेट करने के लिए इसमें साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की कास्टिंग भी की थी लेकिन यह ज्यादा सफल नहीं हो पाई। इस मूवी में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट को निकालने में भी विफल रही। यही वजह है कि वो अब 'धूम 4' का निर्देशन नहीं करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article