Ramayana Movie Release Date Announced: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने के बाद निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने 'रामायण' की बड़ी घोषणा की थी। नितेश तिवारी कई महीनों से फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। निर्माताओं में 'रामायण' में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भगवान राम के किरदार के लिए चुना है। दूसरी ओर माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी। मेकर्स ने अब रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट को लॉक कर दिया है। साथ ही निर्माताओं ने यह भी कन्फर्म करते हुए बताया कि 'रामायण' (Ramayana) को दो पार्ट्स में बनाया जाएगा।
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'रामायण' का नया पोस्टर करते हुए बताया कि यह मूवी दो पार्ट्स में बनाई जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा और इसका दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'रामायण' की रिलीज डेट के सामने आते ही फैन्स की बेताबी फिल्म को देखने के लिए और बढ़ गई है।
'रामायण' में लंकापति रावण के रोल के लिए मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार यश को फाइनल किया है। फिल्म में सनी देओल को हनुमान के रोल में देखा जाएगा। 2026 में दिवाली 8 नवंबर को होने वाली है जबकि 2027 में दिवाली 28 अक्टूबर को होने वाली है। अब इन दोनों डेट्स पर 'रामायण' के दोनों पार्ट्स रिलीज किए जाएंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों के मुताबिक नितेश तिवारी की 'रामायण' के दोनों पार्ट्स का बजट 800 करोड़ से ज्यादा है। फिल्म की अब आधिकारिक घोषणा हो गई है।
