बॉलीवुड

Nirmala Kapoor Dies: बोनी कपूर ने माँ के निधन पर शेयर किया पोस्ट, कहा 'एक पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया'

Boney Kapoor Post For Mother Nirmala Kapoor: कल बीती रात अनिल और बोनी कपूर की माँ 'निर्मला कपूर' ने आखरी सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा। कल रात से कपूर निवास पर सितारों का आना-जाना लगा हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर बोनी कपूर ने माँ के निधन पर पोस्ट शेयर किया है।

Image

Boney Kapoor Post For Mother Nirmala Kapoor

Boney Kapoor Post For Mother Nirmala Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर पर दुखों का पहाड़ गिर गया है। कल 2 मई को अनिल और बोनी की माँ निर्मला कपूर का देहांत हो गया। 90 साल की उम्र में निर्मला ने प्राण त्याग स्वर्ग सिधार गईं। ऐसे में पूरा खानदान शोक में डूब गया। अनिल और बोनी के सिर से माँ का साया उठ गया जिसे देख फैंस भी काफी मायूस हैं। इस बीच माँ के निधन के बाद बोनी कपूर ने पोस्ट शेयर किया है। बोनी ने अपने पोस्ट के जरिए माँ को श्रद्धांजलि दी। इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

निर्मला कपूर (Nirmala Kapoor) के निधन पर बेटे बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा '2 मई, 2025 को अपने प्यारे परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने एक पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया, अपने पीछे चार समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएँ, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियाँ, चार परपोते-परपोतियाँ और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गए। उनकी उदार भावना और असीम प्रेम ने उन सभी को छुआ जो उन्हें जानते थे। वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगी - हमेशा संजोई जाएंगी, हमेशा याद आएंगी।' पोस्ट में बोनी ने माँ की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की।

बताया जा रहा है निर्मला कपूर काफी समय से बीमार चल रही थी जिसके कारण वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं। पिछले साल सितंबर में निर्मला ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था जिसमें पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ था। कल रात ही अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी माँ निर्मला का पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंचे। आज 11:30 बजे निर्मला कपूर का अंतिम संस्कार होगा। कल रात ही पूरा परिवार कपूर हाउस पहुँच गया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article