Dharmendra Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री अभी भी सदमे में है। 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मी दुनिया में खूब एक्टिव थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अपने 2' में धर्मेंद्र को पोते करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाने वाला था। मगर दादा धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर करने का करण देओल का सपना अब चकनाचूर हो गया है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी को कौन बनाने वाला था और इसे बंद क्यों कर दिया गया।
देओल खानदान के लाडले बेटे करण ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2019 में आई इस मूवी को करण देओल के पिता और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने ही डायरेक्ट किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म 'अपने 2' के लिए करण देओल को फाइनल किया था। यही वो फिल्म थी, जिसमें करण देओल अपने दादा धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन पर पहली बार नजर आने वाले थे।
दादा धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'अपने 2' में काम करने के लिए करण देओल बेताब थे। उन्होंने इस मूवी के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। मगर भगवान को कुछ और ही मजबूर था। दादा धर्मेंद्र के निधन के साथ करण देओल उनका साथ में काम करने का सपना भी टूट गया।
करण देओल हमेशा से ही अपने दादा धर्मेंद्र के बेहद करीब थे। वो अक्सर धर्मेंद्र के साथ उनके फार्महाउस पर कई-कई दिनों तक साथ रहते थे। धर्मेंद्र के निधन से करण देओल को बड़ा झटका लगा है।
धर्मेंद्र के निधन के बाद मशहूर निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि अब 'अपने 2' कभी नहीं बन पाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी के बिना यह मूवी बनाना नामुमकिन है।