Mukul Dev Cremation: बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव( Mukul Dev) का 54 की उम्र में देहांत हो गया। सन ऑफ सरदार फेम एक्टर की अचानक मौत की खबर से हर जगह मातम पसर गया। मुकुल देव के मौत की खबर उनके खास दोस्त विधु दारा सिंह ने कन्फर्म की थी। एक्टर ने बताया था कि मुकुल देव इन दिनों परेशान थे और अकेले रहते थे। अब उनके भाई राहुल देव ने बताया कि मुकुल का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा। इसी के साथ राहुल एक पोस्ट भी शेयर की है।
मुकुल देव के भाई राहुल देव( Rahul Dev) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक पोस्ट शेयर की। अपने नोट में राहुल देव ने लिखा, "हमारा भाई मुकुल देव का कल रात नई दिल्ली में शांतिपूर्वक निधन हो गया... उनके परिवार में उनकी बेटी सिया देव हैं। उनके परिवार में भाई-बहन रश्मि कौशल, राहुल देव और भतीजे सिद्धांत देव उन्हें याद कर रहे हैं। शाम 5 बजे अंतिम संस्कार होगा। पता: दयानंद मुक्ति धाम, H6QR और GF4, निजामुद्दीन पश्चिम, दिल्ली-110013। मुकुल देव।

बताते चले कि अभी तक एक्टर मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। विंदू दारा सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए इंडिया टुडे से कहा था कि , "अपने माता-पिता की मौत के बाद, मुकुल खुद को अलग-थलग कर रहा था। वह घर से बाहर भी नहीं निकलता था और न ही किसी से मिलता था। पिछले कुछ दिनों में उसकी तबीयत खराब हो गई थी और वह अस्पताल में था। उसके भाई और उसे जानने और प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। वह एक अद्भुत व्यक्ति था, और हम सभी उसे याद करेंगे।"
