Mrunal Thakur and Vijay Devarkonda New Movie: साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम और बेहतरीन एक्टर में से एक विजय देवरकोंडा इन दिनों काफी खबरों में बने हुए हैं। एक्टर को बड़े परदे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब लगता है फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, जल्द ही विजय साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ और कोई नहीं टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म मुहूर्त पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं। फिल्म को साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर परशुराम डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। आज ये फिल्म फ्लोर पर चली गई।
फिल्म सीता रामम (Sita Ramam) की हिट होने के बाद मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) साउथ स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarkonda) के ऑनस्क्रीन रोमांस करती हुई नजर आएंगी। फिल्म की मुहूर्त पूजा की तस्वीरें मेकर्स द्वारा शेयर की गई हैं। जिसमें मृणाल और विजय और फिल्म की पूरी टीम पूजा करती हुई नजर आ रही है। फिल्म लाइगर (Liger) के बाद एक्टर बड़े परदे पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इसी के साथ मृणाल और विजय की जोड़ी पहली बार फिल्मों में देखने को मिलेगी। कहा ये भी जा रहा है की विजय पिछली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद काफी सतर्क हो गए हैं। अब देखना ये होगा की इस फिल्म से विजय अपना स्टारडम का परचम एक बार फिर साउथ इंडस्ट्री पर फैरा पाएंगे या नहीं। इस खबर को सुन दोनों स्टार्स के फैंस मानो खुशी से झूम उठे हैं।
