टीवी मसाला

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में आए ये TV सितारे, अमाल मलिक बोले- तुम पहले ही जीत चुके हो...

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Gets Support From TV Stars: 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब कई टीवी स्टार्स भी उनके सपोर्ट में आ चुके हैं। अमाल मलिक ने उन्हें 'स्टार ब्वॉय' बताया है।

Image

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में आए ये TV सितारे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Gets Support From TV Stars: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' यूं तो अपने हर एपिसोड के लिए चर्चा में बना हुआ है। साथ ही इसके कई कंटेस्टेंट्स भी ऐसे हैं जो लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन 'बिग बॉस 20' में रहते हुए काजी तौकीर की फैन फॉलोइंग सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। लोगों ने उन्हें जमकर प्यार दिया है। जहां शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स काजी तौकीर के खिलाफ नजर आ रहे हैं। वहीं शो से बाहर कई सेलिब्रिटीज ने काजी तौकीर का समर्थन किया है। काम्या पंजाबी, गौहर खान से लेकर अमाल मलिक तक ने काजी तौकीर का सपोर्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में कदम रखेंगे प्रिंस नरूला, 9 साल बाद लौटेंगे करेंगे सलमान संग स्क्रीन शेयर?

अमाल मलिक ने 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़ी काजी तौकीर की एक रील पर कमेंट किया, जिसमें उन्होंने काजी को 'स्टार ब्वॉय' बताया। अमाल मलिक ने लिखा, "ये इंसान स्टार ब्वॉय बन चुका है और सब घर के अंदर वाली पब्लिक खासतौर पर लड़के पूरी तरह से डर चुके हैं। उन्हें पता है कि सिर्फ काजी और सलमान खान के दम पर ये सीजन चल रहा है अब। जीतो या हारो, भाई तुम पहले ही जीत चुके हो।" टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने भी काजी तौकीर का सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा, "पहला सीजन जो मैं देख रही हूं, पहली बार वो भी सिर्फ काजी तौकीर के कारण। 'मैं हूं रॉकस्टार बेबी, आऊ।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव की स्काउट संग नजदीकी देख भड़की आम्रपाली दुबे, बोलीं - 'पार्टनर को खराब लगता है...'

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में आए ये सितारे

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में आए ये सितारे

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर की गेम देख अर्जुन बिजलानी ने भी उनपर प्यार लुटाया। एक्टर ने लिखा, "बाहर इतना प्यार है सब भूल जाओगे जब आओगे। देर आए, दुरुस्त आए।" मशहूर रैपर और सिंगर एमीवे बंटाय ने भी काजी तौकीर का सपोर्ट किया और उन्हें 'हीरा' बताया। इनके अलावा मुनव्वर फारूकी, टीना दत्ता, रजत दलाल, गौरव खन्ना, शिल्पा शिंदे, गौहर खान और हिना खान जैसे कई सितारों ने भी काजी तौकीर का सपोर्ट किया है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article