बॉलीवुड

मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा संग ताज महल का दीदार करने पहुंची मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग, देखें तस्वीरें

मिस यूनिवर्स 2024 डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग और मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा रविवार को आगरा पहुंचीं। इस दौरान विक्टोरिया और रिया ताजमहल देखने पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ताज का दीदार करने के बाद विक्टोरिया ने ताज महल की जमकर तारीफ कीं।

Image

Miss Universe 2024 Victoria Kjær Theilvig

मिस यूनिवर्स-2024 विक्टोरिया केजर थेलविग और मिस इंडिया यूनिवर्स-2024 रिया सिंघा ने रविवार यानी 23 मार्च को ताज का दीदार किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान दोनों सिल्वर कलर का सूट पहने हुईं नजर आईं। जिसमें दोनों ही काफी खूबसूरत लग रही थी। मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग और मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा ने ताज महल के सामने जमकर फोटोग्राफी भी कराई। दोनों की अदाओं को देख फैंस दीवाने भी हो रहे हैं।

गाइड ने विक्टोरिया केजर थेलविग और रिया सिंघा को ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला, बेशकीमती पत्थरों, स्मारक के रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी की। जिसको सुनने के बाद दोनों ही काफी ज्यादा खुश हो गई। ताजमहल का दीदार करने के बाद विक्टोरिया आश्चर्यचकित हो गई थी। उन्होनें कहा-"इंसान को जिंदगी में एक बार जरूर ताजमहल को देखना आना चाहिए। मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि दुनिया में ताजमहल अद्भुत कलाकारी और प्रेम का अनोखा नमूना है। मैं जहां भी जाऊंगी लोगों को ताजमहल के बारे में बताऊंगी। मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग के साथ मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा भी मौजूद थीं। वे करीब 45 मिनट तक ताजमहल के पास रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों के साथ तस्वीरें भी लीं।

प्रोफेशनल डांसर भी हैं विक्टोरिया

विक्टोरिया 126 देशों की हसीनाओं को हराकर मिस यूनिवर्स बनी थी। बता दें विक्टोरिया केजर थेलविगल एक प्रोफेशनल डांसर भी हैं। विक्टोरिया केजर थेलविगल अब वकील बनना चाहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार वो रेगुलर मेंटल हेल्थ और एनिमल प्रॉटेक्शन की वकालत भी करती हैं। 2020 में उन्होंने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के टॉप 20 में जगह बनाई थी, जिसके बाद उनको काफी ज्यादा फेम मिला था। 2024 सितंबर में उन्हें मिस यूनिवर्स डेनमार्क 2024 का ताज पहनाया गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article