Shah Rukh Khan At Met Gala 2025: साल 2025 में 5 मई से शुरू हुए मेट गाला इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने डेब्यू कर धमाकेदार एंट्री मारी। ब्लैक आउटफिट में शाहरुख खान पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। शाहरुख खान ने मेट गाला के रेड कारपेट पर वॉक पर सभी फैन्स को अपने नए और डैशिंग लुक से दीवाना बना दिया। फेमस डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई ज्वेलरी से सजे शार्प ब्लैक सूट में शाहरुख बिल्कुल किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे थे। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान को पहचानने में मीडिया फेल हो गई।
मेट गाला 2025 इवेंट के रेड कार्पेट से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शाहरुख खान खुद को इंट्रोड्यूस करते नजर आ रहे हैं। लोगों को हैरानी तब हुई जब मेटा गाला के बारे में बात करते हुए 'पठान' अभिनेता ने कहा, 'मैं शाहरुख हूं।' इस वीडियो में शाहरुख खान खुद का परिचय देते नजर आए, जो उनके फैन्स को भी थोड़ा अजीब लगा।
रिपोर्टर से बात करते हुए शाहरुख खान ने अपने लुक के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह लुक मेरे डिजाइनर सब्यसाची ने सोचा था। यह एक्सप्रेशन ऑफ फ्रीडम के बारे में है' रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या आपने कभी इसके बारे में सुना है या आपके अंदर पहले इसे लेकर एक सोच थी, जिसे अपने कभी टेस्ट ना किया हो? शाहरुख ने जवाब में कहा, 'मुझे भी इस बारे में अभी पता चला। बीते 20 से मैं यही सोच रहा था कि यह क्या होगा? एक अभिनेता के नाते यह सच में काफी दिलचस्प है।'
