बॉलीवुड

3 बच्चों के पिता से शादी करने के बाद भी धर्मेंद्र को दिल दे बैठी थीं मीना कुमारी, हमेशा ही-मैन को चाहती थी अपना को-स्टार

Meena Kumari-Dharmendra Untold Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि 3 बच्चों के पिता से शादी करने के बाद भी 'बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन' मीना कुमारी, धर्मेंद्र को अपना दिल दे बैठी थीं।

Image

Pics Credit: Facebook

Meena Kumari-Dharmendra Untold Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 24 नवंबर के दिन 89 साल की उम्र में निधन हो गया। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख-सलमान सहित बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार धर्मेंद्र के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। धर्मेंद्र की मौत से इंडियन सिनेमा अभी भी सदमे में है। इंडियन सिनेमा में धर्मेंद्र के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको धर्मेंद्र की लाइफ जुड़ा एक ऐसा हिस्सा बताने जा रहे हैं, जिससे आज भी काफी लोग अनजान है। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि 3 बच्चों के पिता से शादी करने के बाद भी बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन काम से मशहूर मीना कुमारी अपना दिल धर्मेंद्र को दे बैठी थीं। इतना ही नहीं मीना कुमार हमेशा चाहती थी, उनकी हर फिल्म में धर्मेंद्र ही उनके को-स्टार रहे। तो चलिए जानते हैं मीना कुमारी-धर्मेंद्र की ये अनसुनी कहानी...

धर्मेंद्र से प्यार कर बैठी थीं मीना कुमारी

मीना कुमारी अपने जमाने की बेहद खूबसूरत अदाकाराओं में से एक थीं। उनकी आवाज के लाखों लोग दीवाने थे, जो मीना कुमारी द्वारा निभाए गए हर किरदार की जान थी। फिल्म इंडस्ट्री में मीना कुमारी ने 33 सालों तक काम किया। महज 4 साल की उम्र में मीना कुमारी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। धीरे-धीर जब मीना कुमारी बड़ी हुई तो उनका दिल बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र पर आ गया था।

Meena Kumari

Meena Kumari

धर्मेंद्र के अफेयर की कई अफवाहें उड़ी थीं, जिनमें सबसे दिलचस्प मामला 'बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन' मीना कुमारी के साथ कथित रिश्ता था। कुमारी ने अपनी उम्र से 15 साल बड़े फिल्म निर्माता कमाल अमरोही से शादी की थी। कमाल अमरोही पहले से ही 3 बच्चों के पिता थे। कमाल अमरोही से शादी होने के बाद भी मीना कुमारी, धर्मेंद्र के प्यार में पड़ गई थीं।

Dharmendra-Meena Kumari

Dharmendra-Meena Kumari

एक तरफ मीना कुमारी की शादी टूट रही थी, वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र की कंपनी एक्ट्रेस को पसंद आती थी। मीना कुमारी अकेली और दुखी थी। जितना भी समय वो धर्मेंद्र के साथ बिताती थी, वो उन्हें खुशी और सुकून देता था। कहा जाता है कि मीना कुमारी ने फिल्म निर्माताओं से धर्मेंद्र की सिफारिश की, जिससे उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार बनने में मदद मिली।

हर फिल्म में धर्मेंद्र को चाहती थी अपना को-स्टार

इस बात में कोई शक नहीं था कि धर्मेंद्र और मीना कुमारी की केमिस्ट्री कमाल की थी। मीना कुमारी, धर्मेंद्र को इतना पसंद करने लगी थी कि वो हर फिल्म में बस उन्हें ही अपना को-स्टार चाहती थी। 1965 में आई उनकी पहली फिल्म 'काजल' से लेकर 1968 में आई उनकी आखिरी फिल्म 'बहारों की मंजिल' तक, दोनों ने छह फिल्मों (फूल और पत्थर, चंदन का पालना, मझिल दीदी और पूर्णिमा) में साथ काम किया।

मीना कुमारी के पूर्व पति कमाल ने लिया था धर्मेंद्र से बदला

Meena Kumari-Kamal Amrohi

Meena Kumari-Kamal Amrohi

जब उनके बीच के अफेयर का खुलासा हुआ तो बताया जाता है कि मीना कुमारी के एक्स-हस्बैंड कमाल ने 1983 की फिल्म 'रजीया सुल्तान' में धर्मेंद्र को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। इस मूवी में कमाल ने उन्हें एक गुलाम की भूमिका दी थी। यही नहीं कमाल ने उनके चेहरे पर कीचड़ पोत दिया और उन्हें तपती धूप में फिल्म की शूटिंग करने के लिए मजबूर किया था। बताते चलें मीना कुमारी का 31 मार्च 1972 को 38 की उम्र में निधन हो गया। मीना कुमारी को उनके फैन्स आज भी याद करते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article