Maidaan vs Bade Miyan Chhote Miyan Box Office Clash: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) बार बार पोस्टपोन होने के बाद अब आखिरकार रिलीज होने वाली है। फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अब बौनी कपूर ने शेयर कर दी है, जिन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर और आधिकारिक रिलीज डेट पोस्ट करते हुए बौनी कपूर ने फैंस के साथ फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की हैं। अजय देवगन की इस फिल्म का बीते काफी समय से इंतजार हो रहा है। स्पोर्ट्स पर आधारित यह फिल्म कई बार पोस्टपोन हो चुकी हैं, जिसकी बड़ी वजह कोरोना महामारी भी बताई जा रही थी।
हालांकि अब आखिरकार यह फिल्म रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। इस बीच खबर सामने आ रही हैं कि बाक्स ऑफिस पर मैदान और बड़े मियां छोटे मियां के बीच क्लैश होने वाला है।
बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे अजय और अक्षय
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बडे़ मिया छोटी मियां का बीते काफी दिनों से लगातार प्रमोशन चल रहा है। फिल्म का टीजर भी लोगों ने पसंद किया है। इस बीच यह फिल्म 9 अप्रैल 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
हालांकि अब मैदान की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। अजय देवगन की यह फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के ठीक अगले ही दिन यानी 10 अप्रैल 2024 को रिलीज हो जाएगी। जिसके बाद अब दोनों की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत पक्की हो गई है।
