Bade Miyan Chote Miyan Trailer Release Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ 'बड़े मियां छोटे मियां' के जरिए बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) , दोनों ही फिल्म में मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और एक्ट्रेस व मॉडल मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। अक्षय और टाइगर की 'बड़े मियां और छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। खास बात तो यह है कि होली के शुभावसर पर फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है, जो कि फैंस के लिए सरप्राइज से कम नहीं है।
दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां और छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म को लेकर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ काफी सतर्क नजर आ रहे हैं। मूवी से जुड़े टीजर के सामने आने के बाद ही लोगों की एक्साइटमेंट ट्रेलर के लिए बढ़ गई थी। वहीं अब मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट जारी कर दी है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज होगा। हालांकि 26 मार्च के दिन भी किस वक्त ट्रेलर आएगा, इसपर से पर्दा उठना बाकी है।
इस दिन रिलीज होगी 'बड़े मियां छोटे मियां'
बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'बड़े मियां और छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म बुधवार को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, ऐसे में इसका वीकेंड पांच दिनों का होने वाला है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। इसके साथ ही मूवी में देशभक्ति का भी तड़का देखने को मिलेगा। नाम से ये मूवी भले ही गोविंदा और अमिताभ बच्चन की 'बड़े मियां और छोटे मियां' लग रही है, लेकिन फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग है।
