बॉलीवुड

Mahesh Babu के पिता Krishna का हुआ निधन, शोक में डूबी साउथ इंडस्ट्री

Mahesh Babu's Father Krishna passes away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता महेश बाबू के पिता कृष्णा का हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 13 नवंबर के दिन कार्डियक अरेस्ट आया था। इस समय साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Image

Mahesh Babu Father Krishna

Mahesh Babu's Father Krishna passes away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) के पिता और सुपरस्टार कृष्णा (Krishna) का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो 13 नवंबर को कृष्णा को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कृष्णा ने हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। कृष्णा के निधन से महेश बाबू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस समय पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक में डूब गई है।

कार्डियक अरेस्ट आने के बाद हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती

13 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे कृष्णा को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) भी दिया गया था। इसके बाद इलाज के लिए कृष्णा को आईसीयू में ट्रांसफर कर दिया गया था। हालांकि डॉक्टरों की लाख कोशिश के बाद भी आज सुबह उनका निधन हो गया। कृष्णा के निधन से उनका परिवार टूट गया है।

कृष्णा को 13 नवंबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है और वे वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने हेल्थ बुलेटिन भी जारी की थी। डॉक्टरों के हवाले से कहा गया, 'आधी रात वो बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए गए थे। हमने कार्डियक अरेस्ट के लिए सीपीआर किया है, फिर हम आईसीयू में शिफ्ट हो गए और उनकी हालत अभी स्थिर है। डॉक्टर और कार्डियोलॉजिस्ट की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। वो उन्हें बेस्ट ट्रीटमेंट दे रहे हैं। हालांकि रिजल्ट के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। अगले 24 घंटों में हमें उनके स्वास्थ्य के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article