Adipurush Controversy: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है, फिल्म के खराब वीएफएक्स और बचकाने डायलॉग सुनने के बाद लोग भड़क गए हैं और आदिपुरुष के मेकर्स पर उनका गुस्सा फूट रहा है। अब टीवी सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने भी आदिपुरुष के मेकर्स पर हमला बोल दिया है, उन्होंने टी सीरिज के हेड भूषण कुमार को भी खरी खोटी सुनाई है, इसी के साथ उन्होंने सरकार से फिल्म को बैन करने की भी मांग की है। गजेंद्र का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स आवाज उठाने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं।
‘इन लोगों को सजा मिलनी चाहिए’
आदिपुरुष के बारे में बात करते हुए गजेंद्र चौहान ने कहा, ‘मैंने आदिपुरुष नहीं देखी है, क्योंकि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो देखने के बाद ही पता चल रहा है कि फिल्म किस तरह की है। ऐसी फिल्म तो सेंसर बोर्ड के द्वारा पास ही नहीं की जानी चाहिए, तुम इस फिल्म के द्वारा आने वाली जनरेशन को किस तरह की रामायण के बारे में बताना चाहते हो, मैं टी सीरीज के हेट भूषण कुमार से कहना चाहूंगा कि वह भी अपने पिता गुलशन कुमार की तरह धार्मिक भावनाओं को समझे।’
इसके साथ ही गजेंद्र ने आगे कहा, 'पता नहीं मेकर्स ने क्या सोच समझ कर रामायण को इस तरह से प्रदर्शित किया है, बच्चे मूवी को देखने जा रहे हैं, इससे उनके मन में रामायण के प्रति गलत भावना पैदा होगी। इस तरह धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने के लिए मेकर्स को सजा मिलनी चाहिए।'
बता दें कि सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी आदिपुरुष के खिलाफ अपनी आपत्ती जता चुके हैं, उन्होंने फिल्म की तुलना हॉलीवुड की कार्टून फिल्म से कर दी थी, वहीं मुकेश खन्ना ना भी फिल्म के खिलाफ गुस्सा फूट गया है।
