Arun Govil on Adipurush: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म के डायलॉग और एक्शन सीन के चलते दर्शक भड़क गए हैं। इस बीच अब सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने भी फिल्म पर बड़ा बयान दिया है। अरुण गोविल को भी आदिपुरुष जरा भी पसंद नहीं आई है। उन्होंने फिल्म की तुलना हॉलीवुड की एक कार्टूल फिल्म से कर दी है। उन्हे रामायण को मॉडर्न बनाकर दिखाने का आइडिया बिलकुल पसंद नहीं आया है। वह फिल्म के मेकर्स की खरी-खोटी सुना रहे हैं। आइए अरुण गोविल के बयान पर नजर डालते हैं।
'हॉलीवुड की कार्टून फिल्म बना दी है'
आदिपुरुष को रिलीज के बाद से ही जमकर विवाद झेलना पड़ रहा है। फिल्म में हनुमान जी, रावण और भगवान राम के किरदार को विवादित माना जा रहा है। आदिपुरुष के कई डायलॉग पर भी सवाल खड़े किए जा रहा है। अरुण गोविल ने कहा, 'रामायण हमारे लिए एक आस्था का विषय है और उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। इसे बिलकुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। रामायण को मॉडर्न करने की बात बिलकुल गलत है, इससे पुरानी चीजों से छेड़छाड़ की जा रही है। फिल्म के VFX की बात अलग है लेकिन कैरेक्टर्श को सही तरह से दिखाना चाहिए। ये फिल्म काफी बड़ी चिंता की बात है।'
इसके साथ ही अरुण गोविल ने आगे कहा, 'रामायण को मॉडर्न बनाने के चक्कर में इसे हॉलीवुड की एक कार्टून फिल्म की तरह बना दिया है। बता दें कि माता सीता का किरदान निभानें वाली दिपिका चिलाकिया ने भी आदिपुरुष के मेकर्स को खरी खोटी सुनाई है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
