Madhuri Dixit-Dr. Nene 24 Wedding Anniversary : बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और अदाकारा माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) आज अपनी शादी की 24वीं सालगिरह मना रही है। डॉक्टर राम नेने( Dr. Shri Ram Nene) के साथ एक्ट्रेस ने 24 साल हंसी खुशी व्यतीत कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने पति को खास अंदाज में विश किया है । इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी वीडियो शेयर करते हुए पतिदेव के लिए प्यार भरा कैप्शन लिखा है । साथ ही डाॅ नेने ने भी इसपर बेहतरीन कमेंट किया है।
माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने ने आज ही के दिन 24 साल पहले एक दूसरे का हाथ थामा था अब कपल एक साथ अपने जीवन के हर पड़ाव को एंजॉय कर रहे हैं। बॉलीवुड की ब्यूटीफुल गर्ल माधुरी दीक्षित ने इस मौके पर अपने पति को बहुत प्यार वीडियो शेयर कर विश किया है। एक्ट्रेस ने अपने और डॉ नेने की उन सभी पलों को वीडियो में कैद किया है जो उन्होंने साथ में बिताए हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि एक साल और साथ #24th Year, उनके इस पोस्ट पर डॉ नेने ने भी प्यारा भरा कमेंट किया है और लिखा है कि ऐसा लग रहा है जैसे कल ही शादी हुई हो, और अब अपने बच्चे कॉलेज जाने के लिए तैयार है। हम लम्बे समय तक साथ रहने वाले हैं #soulmate
इन सितारों ने दी बधाई
माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने को सितारों ने खूब बधाई दी। शादी की सालगिरह पर एक्ट्रेस रेणुका ने उन्हें विश किया, रवीना टंडन ने भी खूब बधाई दी । एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी माधुरी और नेने को विश किया।
