बॉलीवुड

Maatrubhumi: सलमान खान ने इस शर्त पर साइन की अपूर्वा लखिया की फिल्म, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 8, 2026, 01:08 PM IST

Maatrubhumi New Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सलमान खान ने किस वजह से फिल्म साइन की इसका खुलासा हो गया है।

Image

सलमान खान ने इस शर्त पर साइन की फिल्म Pic Credit: Maatrubhumi Movie

Maatrubhumi New Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। पहले फिल्म की स्टारकास्ट की एंट्री को लेकर खबरें आईं, फिर फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन की न्यूज ने सबको हैरान कर दिया। इन सब के बाद मेकर्स ने सलमान खान की फिल्म का टाइटल तक बदल दिया। इन सब के बाद सलमान खान की फिल्म स्क्रिप्ट को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं। खबर थी सलमान खान ने फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव कर के इसे एंटी वॉर बना लिया है। अब नई रिपोर्ट आई है। (ये भी पढ़ें:Exclusive: सिर्फ वॉर ड्रामा नहीं है Salman Khan की Maatrubhumi, दिखाएगी सैनिकों का दर्द)

स्क्रिप्ट में हुआ बदलाव?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि सलमान खान की फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट है। इंडिया टुडे के अनुसार, सलमान खान ने अपूर्वा लखिया की फिल्म पर साइन करने की शर्त रखी थी कि फिल्म में वॉर को ग्लोरिफाई नहीं किया जाएगा। बजरंगी भाईजान जैसी फिल्म देने वाले सलमान खान हमेशा से इस बात में विश्वास रखते हैं कि सिनेमा लोगों को जोड़ना चाहिए, न कि बांटना चाहिए। वे जानबूझकर उन कहानियों से दूर रहते हैं जो सिर्फ दिखावे के लिए युद्ध को ग्लोरिफाई करती हैं। उनकी फिल्मों को देखें तो उनमें शांति, करुणा और इंसानियत को संघर्ष से ऊपर रखने का एक सिलसिला दिखता है। (ये भी पढ़ें:राजपाल यादव की खिल्ली उड़ाकर बुरे फंसे सौरभ द्विवेदी, Salman Khan ने ऐंठा कान)

इस वजह से बदला गया टाइटल

रिपोर्ट में आगे बताया कि फिल्म के मूल टाइटल की वजह से कई लोगों ने सोचा कि ये सीधे युद्ध पर आधारित है। टीजर में भी तनाव भरा माहौल दिखाया गया था, जिसमें सलमान खान एक संघर्ष वाले इलाके में एक्शन के लिए तैयार खड़े थे। तभी सुपरस्टार ने टाइटल बदलने और फिल्म का स्लोगन ‘May war rest in peace’ रखने का फैसला किया। टीम दर्शकों को यह भरोसा दिलाना चाहती थी कि फिल्म किसी भी रूप में युद्ध को ग्लोरिफाई नहीं करेगी, क्योंकि उनका इरादा हमेशा से इसके उलट रहा है।

Maatrubhumi New Update

सलमान खान ने इस शर्त पर साइन की फिल्म Pic Credit: Maatrubhumi Movie

बदली गई रिलीज डेट

एक्टर सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट को लेकर भी अभी हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म मातृभूमि मई में नहीं जून में बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article