बॉलीवुड

Exclusive: सिर्फ वॉर ड्रामा नहीं है Salman Khan की Maatrubhumi, दिखाएगी सैनिकों का दर्द

सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी मातृभूमि में भारतीय सोल्जर का किरदार प्ले करते दिखेंगे, जिस कारण लोग ये मान रहे हैं कि ये सिर्फ एक वॉर ड्रामा होगी लेकिन ऐसा नहीं है। भाईजान की मातृभूमि वॉर ड्रामा से बढ़कर है।

Image

Exclusive: सिर्फ वॉर ड्रामा नहीं है सलमान खान की मातृभूमि (Image Source: Movie Poster)

सलमान खान की मातृभूमि साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका इंतजार हर कोई कर रहा है। गलवान घाटी में हुए भारत-चीन युद्ध की कहानी बयां करने आ रही मातृभूमि में सलमान खान (Salman Khan) एक सोल्जर का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) को अपूर्व लखिया बना रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह का भी अहम रोल होगा। फिल्म मातृभूमि की कहानी से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये सिर्फ एक वॉर ड्रामा होगी लेकिन ऐसा नहीं है। भाईजान की मातृभूमि वॉर ड्रामा से आगे निकलकर ह्यूमन इमोशन्स की कहानी पर्दे पर पेश करेगी। जूम की पत्रकार निराली को मातृभूमि से जुड़े एक सूत्र ने मूवी के बारे बड़ी इनसाइड डिटेल देते हुए बताया है कि भाईजान की ये फिल्म सैनिकों की जिंदगी के उस हिस्से को पेश करेगी, जो अब तक सिनेमा से दूर रहा है। (ये भी पढ़ें: Allu Arjun के जन्मदिन की रात घर पहुंचा फैंस का जमावड़ा, बेकाबू हुई भीड़ पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज)

सूत्र ने जूमटीवी को बताया है, "सलमान खान ने मेकर्स को पहले दिन ही ये साफ कर दिया था कि मातृभूमि सिर्फ एक वॉर ड्रामा नहीं होगी। सलमान खान चाहते थे कि मातृभूमि में दर्शकों को सैनिकों की जिंदगी के बारे में जानने को मिले। ड्यूटी के लिए वो क्या-क्या न्योछावर करते हैं और लड़ाई के दौरान उनके दिल में क्या-क्या चल रहा होता है ये सबकुछ पर्दे पर नजर आए। सलमान खान खुद भी बहुत सेंसिटिव इंसान हैं और वो चाहते थे कि सैनिकों की जिंदगी का भी सेंसिटिव पार्ट दर्शक देखें। मेकर्स ने सलमान खान की इस इच्छा का ठीक तरह से ध्यान रखा है और मातृभूमि को अलग अंदाज से बनाया है।" (ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने क्यों नहीं की Dhurandhar 2 की तारीफ? लोगों के ताने सुन फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, दिया करारा जवाब)

जल्द रिलीज होगी Salman Khan की Matrubhoomi

जल्द रिलीज होगी Salman Khan की Matrubhoomi (Image Source: Movie Poster)

कब रिलीज होगी सलमान खान की मातृभूमि

सलमान खान की मातृभूमि अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों के चलते मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया। खबरें हैं कि ये जून के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी और दर्शकों को एंटरटेन करेगी। फिल्म मातृभूमि का गाना 'तुम चांद देख लेना' पहले से ही दर्शकों की जुबान पर है। खबरें हैं कि मेकर्स इसे जल्द ही प्रमोट करना शुरू करेंगे, जिसके बाद इसका ट्रेलर और सॉन्ग्स रिलीज किए जाएंगे।

साउथ डायरेक्टर के साथ सलमान खान के मिलाया हाथ

मातृभूमि खत्म करने के बाद सलमान खान अपनी नई फिल्म में व्यस्त हो चुके हैं, जिसे साउथ निर्माता दिल राजू बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल राजू की इस फिल्म को वामशी डायरेक्ट करेंगे, जो एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का प्रोडक्शन इसी महीने से शुरू होना है, जिसके लिए भाईजान ने कमर कस ली है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article