राजपाल यादव की खिल्ली उड़ाकर बुरे फंसे सौरभ द्विवेदी, Salman Khan ने ऐंठा कान

Salman Khan on Rajpal Yadav: हाल ही में एक अवॉर्ड शो में एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पर उधार पैसों को लेकर तंज कसा गया। अब सलमान खान ने इस मामले में राजपाल यादव का खुलकर सपोर्ट किया है।

Salman Khan on Rajpal Yadav: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस मामले में राजपाल यादव को तिहाड़ जेल जाना पड़ा था। हालांकि फैमिली में शादी होने की वजह से राजपाल यादव को इस मामले में जमानत मिली। हाल ही में मुंबई में हुए एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव को लेकर तंज कसा था। सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव से कहा था कि डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो लेकिन आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं। अब इस मामले में सलमान खान (Salman Khan) ने राजपाल यादव का सपोर्ट करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

Rajpal Yadav-Salman Khan

राजपाल यादव के सपोर्ट में आए सलमान खान (Pic Credit: Salman Khan/X)

राजपाल यादव का दिल खोलकर सलमान ने किया सपोर्ट

सलमान खान ने राजपाल यादव की एक फोटो शेयर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'राजपाल भाई आप 30 सालों से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेगा। हकीकत यह है।' (इसे भी पढ़ें: 'हीरामंडी' के बाद मनीषा कोइराला के हाथ लगी Arbaaz Khan की 'Raazdar' !! जोड़ी मचाएगी धमाल)

End of Feed