Lust Story 2 Actress Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के बोल्ड सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में नो किसिंग पॉलिसी को लेकर भी खुलासा किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह 18 साल बाद अब अपने इस पॉलिसी को तोड़ चुकी हैं। लस्ट स्टोरी 2 में विजय वर्मा के साथ तमन्ना की जोड़ी देखने को मिलने वाली है, फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था, जिसके साथ ही एक्ट्रेस ने विजय वर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप की बात भी कबूल कर ली है। अब तमन्ना भाटिया की वेबसीरीज जी करदा से उनका एक बोल्ड सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
तमन्ना ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें
सोशल मीडिया पर अमेजन प्राइम की वेबसीरीज जी करदा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस सीन में तमन्ना भाटिया काफी बोल्ड नजर आ रही हैं, तमन्ना का ये रूप दर्शकों को पहली बार देखने को मिला है। जिस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों का मानना है कि पहले जहां तमन्ना ने किसिंग सीन देनें से भी इनकार कर दिया था, वह अब बोल्डनेस की सारी हंदे पार कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तमन्ना की तो नो किसिंग पॉलिसी हुआ करती थी ना, उसका क्या हुआ?'।
बता दें कि तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा के लिए अपनी 18 साल पुरानी नो किसिंग पॉलिसी तोड़ दी है। फिल्म लस्ट स्टोरी 2 के लिए पहली बार तमन्ना ने ऑनस्क्रीन किस करने के लिए हामी भरी है। इस बारे में बात करते हुए तमन्ना ने कहा, ‘मुझे लगता था कि ऑनस्क्रीन किसिंग देखकर लोग ऑकवर्ड हो जाते हैं, इसी वजह से मैंने अपनी किसी भी फिल्म में किस नहीं किया, हालांकि मैंने अपने 18 साल के करियर में पहले बार इंटिमेट सीन दिए हैं। हालांकि ये सब मैंने पॉपुलैरिटी के मकसद से नहीं किया है, क्योंकि मैंने अपने करियर में क ई हिट फिल्में दी हैं और मुझे कभी ऑनस्क्रीन किस करने की जरुरत नहीं पड़ी है।
