बॉलीवुड

Loveyapa First Review: खुशी कपूर-जुनैद खान की परफॉर्मेंस को करण जौहर ने बताया "मैजिकल", जमकर की तारीफ

Loveyapa First Review: जुनैद खान (Junaid Khan) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) स्टारर फिल्म लवयापा (Loveyapa) इस वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म लवयापा से जुनैद खान और खुशी कपूर थिएट्रिकल डेब्यू करने वाले हैें। करण जौहर (Karan Johar) ने लवयापा की स्पेशल स्क्रीनिंग अटैंड की और इसे मैजिकल बताया है। करण के अनुसार फिल्म लवयापा 2025 की पहली सफल लव स्टोरी है, जिसे दर्शक एन्जॉय करेंगे।

Image

Loveyapa

Loveyapa First Review In Hindi: आमिर खान के बेटे खुशी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म लवयापा जल्द ही सिनेमाघरों की स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है, जिसका प्रमोशन जोरों-शोरों से चल रहा है। फिल्म लवयावा का डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है जो सीक्रेट सुपरस्टार और लाल सिंह चड्डा जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म लवयापा की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें करण जौहर ने शिरकत की। करण जौहर को लवयापा काफी पसंद आई है और उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने खुशी कपूर और जुनैद खान की परफॉर्मेंस को मैजिकल बताया है।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'साल 2025 की पहली सफल लव स्टोरी आ गई है... टेक और एप्स से ऑब्सेस्ड जनरेशन के लिए लवयापा एकदम परफेक्ट लव स्टोरी है जो दर्शकों को हंसाएगी और अहम मुद्दे उठाएगी। लवयापा वो फिल्म है जिसे देखकर दिल खुश हो जाता है। फिल्म शुरू होते ही आप किरदारों के साथ प्यार में पड़ जाते हो और खुशी कपूर-जुनैद खान की तारीफ करते नहीं थकते हो। मैं खुशी-खुशी ये फिल्म बार-बार देख सकता हूं। अद्वैत चंदन का डायरेक्शन कमाल का है और उन्होंने हर इमोशन को ढंग से पकड़ा है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स को अग्रिम बधाई कि उनकी फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।'

लवयापा से पहले जुनैद खान की महाराज ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, जिसे अच्छा रिस्पांस मिला था। महाराज में जुनैद की अदाकारी को भी काफी सराहा गया था। अगर बात खुशी कपूर की करें तो उनकी यह पहली फिल्म है और दूसरी फिल्म नादानियां रिलीज होने के लिए तैयार है। बीते दिन ही नेटफ्लिक्स पर नादानियां का अनाउंसमेंट हुआ है, जिसमें खुशी कपूर इब्राहिम अली खान के साथ दिखाई देंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article