बॉलीवुड

Leo First Look: Thalapathy Vijay की धमाकेदार मूवी 'लियो' का पोस्टर हुआ रिलीज, हाथ में दिखा धून से सना हथौड़ा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 22, 2023, 11:44 AM IST

Thalapathy Vijay's Leo First Look: साउछ सुपरस्टार थलापति विजय की धमाकेदार मूवी 'लियो'(Leo First Look) का फर्स्ट लुक आज 22 जून 2023 को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। मूवी का फर्स्ट लुक देख फैंस का भी दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Thalapathy Vijay's Leo First Look

Thalapathy Vijay's Leo First Look: साउछ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay की धमाकेदार मूवी 'लियो'(Leo First Look) का फर्स्ट लुक आज 22 जून 2023 को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। मूवी का फर्स्ट लुक देख फैंस का भी दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है। फिल्म में विजय के साथ बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। आज विजय अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर कर फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। सोशल मीडिया पर 'लियो' का ये पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में विजय का खूंखार अवतार नजर आ रहा है। उनके हाथ में खूंन से रंगा एक हथौड़ा नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर वह एक लकड़बग्घे पर बैठे नजर आ रहे हैं।

'लियो' का फर्स्ट लुक है बड़ा खूंखार

सुपरस्टार थलापति विजय की फैन फॉलोइंग साउथ में काफी ज्यादा है। थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की 'लियो' का ये पहला पोस्टर दमदार है। थलापति विजय ने एक्शन हीरो अवतार में फैंस का दिल जीत लिया है। इस पोस्टर में विजय के हाथ में खूब से रंगा एक हथौड़ा नजर आ रहा है। लियो का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर देखकर साफ लग रहा है कि ये मूवी धमाकेदार होने वाली है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नदियों की दुनिया में शांत बहने वाले या तो देवता बन जाते हैं या खूंखार राक्षस।'

फैंस ने बताया अपकमिंग सुपरहिट मूवी

बड़े पर्दे पर पहली बार साउथ सुपरस्टार विजय और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्में में जबरदस्त एक्शन और वीएफएक्स नजर आने वाला है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article