बॉलीवुड

Krrish 4: 11 साल बाद सुपरहीरो बनकर लौटेंगे ऋतिक रोशन, 'कृष 4' पर सिद्धार्थ आनंद ने दिया बड़ा हिंट

Krrish 4: ऋतिक रोशन की 'कृष-4' का फैंस बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। अब 11 साल के इंतजार के बाद 'कृष 4' को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में 'वॉर', 'पठान' और 'फाइटर' जैसी फिल्‍में बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म को लेकर बड़ा हिंट दिया है।

Image

Krrish 4

Krrish 4: 'कृष-4' की बड़े पर्दे पर वापसी होने वाली है। फैंस इस पार्ट का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म को लेकर बड़ा हिंट दिया है। जिसके बाद से फैंस के बीच बहुत खुशी है। साल 2013 में इस फ्रेंचाइजी की 'कृष 3' रिलीज हुई थी। अब 11 साल के इंतजार के बाद 'कृष 4' को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में 'वॉर', 'पठान' और 'फाइटर' जैसी फिल्‍में बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने कंफर्म किया है कि पर्दे पर ऋतिक रोशन एक बार फिर से सुपरहीरो बनकर धमाल मचाएंगे। हाल ही में सिद्धार्थ आनंद ने एक बड़ा हिंट दिया है। आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ आनंद ने क्या कहा है।

हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करते हुए #Fighter Days लिखा है। इस पोस्ट पर सिद्धार्थ आनंद ने कमेंट करते हुए लिखा- #KRRISH4 days। अब सिद्धार्थ आनंद के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।

अब फैंस को ऐसा लग रहा है कि सुपरहीरो फ्रेंचाइज के अगले अध्याय का लंबा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ ने 'कृष 4' के डायरेक्‍टर के तौर पर राकेश रोशन की जगह ले ली है। अगर यह सच साबित होता है, ऋतिक और सिद्धार्थ की यह साथ में चौथी फिल्‍म होगी। बता दें 'कृष फ्रेंचाइजी' की शुरुआत 2003 में हुई थी। जिसका नाम 'कोई मिल गया...' था। इसके बाद 2006 में 'कृष' फिल्‍म रिलीज हुई। जिसमें ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आईं थी। वहीं 2013 में 'कृष 3' रिलीज हुई थी जिसमें ऋतिक और प्रियंका के साथ कंगना रनोट और व‍िवेक ओबेरॉय भी नजर आए थे। अब फैंस बेस्रबी से इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article