बॉलीवुड

72nd National Film Awards: राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, देखें यहां पूरी विनर लिस्ट

72nd National Film Awards: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स के नाम का ऐलान कर दिया है। राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को बेस्ट फीचर फिल्म मिला है।

Image

national film awards 2026 winner list (photo credit- instagram)

72nd National Film Awards: शनिवार की शाम फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी खास रही। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स का ऐलान कर दिया। इस बार जूरी मेंबर्स में मशहूर फिल्म मेकर जयराज शामिल हुए। उनकी अध्यक्षता में 11 सदस्यों का एक पैनल तैयार किया गया। जुलाई के महीने की शुरुआत में ही ऐलान कर दिया गया था कि जूरी मेंबर्स फिलहाल विनर लिस्ट तैयार करने में लगे हैं और इसी वजह से इस बार विनर के नाम का ऐलान लगभग दो हफ्ते देरी से हुआ है। इस अवॉर्ड में उन फिल्मों को सम्मानित किया जाता हैस जिन्हें सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेटशन ने 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच सर्टिफिकेट दिया है। आइए आपको विनर्स के नाम बताते हैं।

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड 2026 के विनर्स की लिस्ट:

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

ये अवॉर्ड ममूटी और कार्तिक आर्यन ने जीता है।

बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम ने जीता है।

बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड

संजीव श्रीवास्तव ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया है।

स्पेशल जूरी मेंशन अवॉर्ड

चोला दोरा और सुई ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया है।

स्पेशल जूरी मेंशन अवॉर्ड

भद्रा काली नाटकम ने अवॉर्ड जीता है।

बेस्ट फिल्म

फीचर फिल्म की कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'श्रीकांत' ने जीता है।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री

नॉन-फीचर फिल्म्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड 'राम-नामी' (हिंदी) को दिया गया है।

नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट आर्ट्स/कल्चर फिल्म

'मैं निदा' (हिंदी)

बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म

बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल एंड एनवायरनमेंट वैल्यूज का अवॉर्ड 'पिपलांतरी- ए टेल ऑफ इको फेमिनिज्म' (हिंदी, राजस्थानी और इंग्लिश) को जीता है।

बेस्ट एनिमेशन फिल्म

नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट एनिमेशन फिल्म का अवॉर्ड 'टच्ड एज वाटर' (साइलेंट) को मिला है।

आनंद एल राय को अवॉर्ड

नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड 'स्टेचू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक' (हिंदी) के लिए डायरेक्टर आनंद एल राय को मिला है।

बेस्ट शॉर्ट फिल्म

नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मराठी मूवी 'हमसफर' को मिला है।

बेस्ट एडिटिंग

नॉन-फीचर फिल्म्स में बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड 'एनडीए' (हिंदी) के लिए एडिटर मानवीर जसरोतिया को मिला है।

बेस्ट साउंड डिजाइन

बेस्ट साउंड डिजाइन का पुरस्कार 'ब्लू' (तमिल) के लिए साउंड डिजाइनर टीएस हरीहर सुधन को मिला है।

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड 'लाइफ इन लूम' (तमिल, इंग्लिश, हिंदी, असमिया और बंगाली) के लिए एंडमंड रैनसम को मिला है।

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन

नॉन-फीचर फिल्म्स में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड शिवपाल सिंह कांग को मिला है। उन्होंने ये अवॉर्ड 'ऑन द ट्रेल 41 डिग्री' (मराठी) के लिए जीता।

बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए

फीचर फिल्म में बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए फराज अली को अवॉर्ड मिला है। उन्हें ये अवॉर्ड हिंदी-कश्मीरी शॉर्ट फिल्म 'ओबूर' (Obur) के लिए मिला।

बेस्ट नैरेटर/ वॉइस ओवर

नॉन-फीचर फिल्म्स में बेस्ट नैरेटर/ वॉइस ओवर के लिए 'लिटिल प्लैनेट-ए टेल ऑफ फ्रॉग्स' (इंग्लिश) के लिए सौंदर्य चयचंद्रन को अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट राइटिंग

बेस्ट राइटिंग ऑन सिनेमा के लिए बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड संजीव श्रीवास्तव को हिंदी के लिए मिला है। नॉन-फीचर फिल्म की कैटेगरी में स्पेशल मेंशन 'चोला डोरा और सुई' (हिंदी) को मिला है।

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article