टीवी मसाला

कैंसर से जूझ रहीं Dipika Kakar की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

Dipika Kakar Mother Hospitalized: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मां की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई हैं। एक्ट्रेस की मां अस्पताल में भर्ती है, जहां पर उनका ईलाज चल रहा है।

Image

dipika kakar with mother (photo credit- you tube)

Dipika Kakar Mother Hospitalized: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की जिंदगी में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले दीपिका के ससुर की तबीयत काफी बिगड़ गई थी और फिर वह खुद अस्पताल में भर्ती हो गई थीं, जिस वजह से उनके बेटे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की मां की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई है। एक्ट्रेस की मां अस्पताल में भर्ती हैं और इस बात की जानकारी खुद दीपिका कक्कड़ ने दी है। उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में मां की तबीयत की जानकारी देते हुए उनकी झलक भी फैंस को दिखाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर तांडव मचाएगी Samay Raina की करीबी दोस्त, तीखी जुबान से बजाएगी बैंड)

अस्पताल में भर्ती हैं दीपिका कक्कड़ की मां

दीपिका कक्कड़ ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में मां की खराब तबीयत की जानकारी दी। उन्होंने ये व्लॉग अस्पताल में शूट किया और कहा, इस वक्त मैं कोकिला बेन अस्पताल के वार्ड में हूं, क्योंकि इस बार मम्मी भर्ती हैं। हम कल दोपहर को मम्मी को लेकर यहां आए क्योंकि मम्मी को एब्डोमेन में कुछ दिनों से दर्द हो रहा है।पहले लगा कि फूड इंफेक्शन है। हम डॉक्टर के पास गए भी थे। उन्होंने एंटीबायोटिक दवाइयां सब दी। सभी मेडिकल टेस्ट करवाएं, उसमें कुछ नहीं निकला। एंटीबायोटिक स्टार्ट करने के बाद भी पेन कम नहीं हो रहा था। इसके बाद हम फिर डॉक्टर के पास गए। तब उन्होंने दवाइयां सारी बदल दी, इससे थोड़े समय के लिए आराम मिला, लेकिन फिर उल्टी हो गई।'(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Jennifer Winget की शादी का पहला वीडियो हुआ Leak, व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस; दिखीं नर्वस)

    कैसी हैं दीपिका कक्कड़ की मां की तबीयत

    दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, 'इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि देर मत करो और अस्पताल ले आओ। 13 जुलाई को हम दिन में मम्मी को यहां इमरजेंसी में लेकर आए. यहां डॉक्टर ने सारी जांच कर ली है। कोई मेजर फाइंडिंग नहीं है, कुछ भी सीरियस नहीं है। शायद मम्मी कोई एक दवाई ले रही थी, वो मम्मी को सूट नहीं कर रही थी। दूसरा कारण ये है कि मम्मी की बॉडी तोड़ी सी डिहाइड्रेशन है। हमने मम्मी की बहुत डिटेल्ड जांच करवाई है। कल भी काफी सारे टेस्ट होने हैं। ये सब कल से आज तक हुआ है। कुछ मेजर नहीं है, लेकिन उन्हें दर्द भी बहुत था। हमें तकलीफ ये थी कि दवा भी ले रही हैं, लेकिन आराम नहीं मिल रहा।' दीपिका ने आखिर में बताया कि उनकी मां काफी ज्यादा एक्टिव हैं और वो इस बार उनकी मां नहीं नहीं बोल रही थी।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article