टीवी मसाला

Jennifer Winget ने शादी का वीडियो शेयर कर फैंस को किया खुश, पति विलियम इश्माएल को KISS करती दिखीं एक्ट्रेस

Jennifer Winget Wedding Video: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी कर ली। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी का पहला वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपल का रोमांटिक साइड दिखा।

Image

Jennifer winget with husband william ishmael (photo credit- instagram)

Jennifer Winget Wedding Video: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से सीक्रेटली शादी कर ली है। जेनिफर ने अपनी शादी को बेहद ही निजी रखा है, जिसकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार हो रहे थे। जेनिफर के प्री वेडिंग फंक्शन से जुड़ा कोई वीडियो सामने नहीं आया है, लेकिन एक्ट्रेस ने अब फैंस को खुश करते हुए अपनी शादी का वीडियो शेयर कर दिया है। इस वीडियो के जरिए जेनिफर ने अपनी वेडिंग का ऐलान किया है और पति विलियम की मुलाकात फैंस से करवाई है। जेनिफर ने वीडियो में शादी की खूबसरत झलक दिखाई है, जो काफी सिंपल और सुंदर है। कैंसर से जूझ रहीं Dipika Kakar की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

    जेनिफर विंगेट ने दिखाई शादी की झलक

    जेनिफर विंगेट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो शादी की तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है। इस वीडियो की पहली तस्वीर में जेनिफर और विलियम ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा है। दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा। इस तस्वीर पर लिखा है, 'शादी हो गई।' दूसरी तस्वीर चर्च की है, जिसमें कपल खड़ा है और उनके गेस्ट अपनी अपनी जगह पर बैठे हैं। अगली फोटो में जेनिफर और विलियम खुशी खुशी चर्च के बाहर निकल रहे हैं और दोनों शादी के बंधन में बंधे हुए हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सभी लोग जेनिफर और विलियम पर फूल बरसा रहे हैं। इन तस्वीरों के लास्ट में एक नोट भी है, जिसमें लिखा है, 'आधिकारिक तौर पर आपको मेरे आदमी, मेरे पति, विल से मिला रही हूं।' Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर तांडव मचाएगी Samay Raina की करीबी दोस्त, तीखी जुबान से बजाएगी बैंड

      जेनिफर विंगेट को मिली बधाइयां

      इस वीडियो के साथ जेनिफर ने एक कैप्शन भी दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'और आखिरकार हमारे सितारे एक सीध में आ गए।' जेनिफर के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं। सेलेब्स की तरफ से भी कपल को बधाई दी जा रही है। जन्नत जुबेर ने जेनिफर के पोस्ट पर लिखा, 'बधाई हो सुंदरी।' मौनी रॉय ने लिखा, 'ओह मेरी बेबी.. दिल खुश कर दिया।' रीम शेख ने लिखा, 'हमें और तस्वीरों की जरूरत है।' रश्मि देसाई ने लिखा, 'वाओ... मैं बहुत खुश हूं।' सायंतनी घोष ने बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई हो।' इनके अलावा भी और भी सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

      जेनिफर विंगेट की है दूसरी शादी

      बता दें कि विलियम इस्मलाइल के साथ जेनिफर विंगेट की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थीं। एक्ट्रेस की ये शादी लंबी नहीं चल पाई। करण और जेनिफर ने लव मैरिज की थी। दोनों की पहली मुलाकात सीरियल दिल मिल गए के सेट पर हुई थी और यहां पर दोनों की कम समय में दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों कुछ समय के अंदर ही अलग हो गए थे। आज के समय में दोनों अपने अपने पार्टनर संग खुश हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article