बॉलीवुड

Drishyam 2 Review by KRK: कमाल आर खान ने उड़ाईं Ajay Devgn की धज्जियां, बोले 'दृश्यम 2 देखकर बाल नोंच...'

Krk Review Ajay Devgn's Drishyam 2: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की नई फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर के दिन रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद ऑडियंस की ओर से इसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं केआरके ने भी इसका रिव्यू करते हुए अजय देवगन स्टारर की धज्जियां उड़ा दी हैं।

Image

KRK

Krk Review Ajay Devgn's Drishyam 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की मचअवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। फिल्म देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं। वहीं अब केआरके (Krk) के नाम से मशहूर कमाल आर खान ने भी अजय देवगन स्टारर देखने के बाद इसका रिव्यू कर दिया है। केआरके ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करते हुए 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। यही नहीं केआरके ने 'दृश्यम 2' की तुलना अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीद- इनटू द शैडोज' से की है।

केआरके ने अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि शुरुआत के पहले घंटे में आपको केवल अजय देवगन और उनकी फैमिली देखने को मिलेगी। केआरके ने कहा, ' दृश्यम 2 मलयालम फिल्म का रीमेक है और हिंदी फिल्म मलयालम की 'दृश्यम 2' की फ्रेम टू फ्रेम कॉपी है, जो लोग ओरिजिनल फिल्म को देख चुके हैं, वो अजय देवगन स्टारर को क्यों देखेंगे? दृश्यम 2 की कहानी की बात करें तो पहले पार्ट में अजय देवगन एक केबल का बिजनेस चलाते और दूसरे पार्ट में वो सिनेमाहॉल के मालिक बन गए हैं और फिल्में रिलीज करते हैं। पहले पार्ट में अजय देवगन ने तब्बू के बेटे का मर्डर करने के बाद उसकी लाश को कहीं दफना दिया था और आज तक वो लाश पुलिस को नहीं मिली है।'

केआरके ने आगे कहा कि दूसरे पार्ट में अजय देवगन अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा है। शुरुआत के एक घंटे तक फिल्म में यही दिखता है। आप खुद भी अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म क्या है। इसके बाद अगले 50 मिनट में केस को रीओपन करने के बाद लोगों के पूछताछ की जाती है। केआरके ने यह कहा कि फिल्म के आखिरी के 30 मिनट मजेदार हैं, जिन्हें देखने के बाद दर्शकों को मजा आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के आखिरी 30 मिनट देखने के लिए आपको लगभग 2 घंटे पकना पड़ेगा और बाल नोंचने पड़ेंगे। अगर आप घर बैठे सीआईडी सीरियल और अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीद- इनटू द शैडोज' देख ले तो अच्छा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article